Home उत्तराखंड न्यूज़ पीएम मोदी, रक्षा मंत्री और एनएसए डोभाल ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत, मधुलिका रावत समेत सभी सैन्यकर्मियों को पालम एयरपोर्ट जाकर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशदेहरादून

पीएम मोदी, रक्षा मंत्री और एनएसए डोभाल ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत, मधुलिका रावत समेत सभी सैन्यकर्मियों को पालम एयरपोर्ट जाकर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार देर रात नौ बजे पालम एयरपोर्ट पहुंचकर सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद रहे। तीनों सेनाओं के प्रमुख, थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी भी वहां मौजूद थे।

तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर क्रैश में भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों के निधन के बाद बृहस्पतिवार को सभी सैन्यकर्मियों के पार्थिव शरीर विशेष विमान से दिल्ली के पालम एयरपोर्ट लाए गए। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम मोदी इस हादसे में मारे गए सभी सैन्यकर्मियों के परिजनों से भी मिले।

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार देर रात नौ बजे पालम एयरपोर्ट पहुंचकर सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद रहे। रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने भी पालम एयरबेस पर जाकर सीडीएस रावत समेत सभी सैन्यकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पालम एयरबेस पर सेना ने अपने सबसे बड़े अधिकारी समेत सभी 13 लोगों को श्रद्धांजलि देने की पूरी तैयारी पहले ही कर ली थी। सबसे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश के सबसे शूरवीर सेनाध्यक्षों में शुमार जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर तीनों सेनाओं के प्रमुख, थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी भी वहां मौजूद थे।

यह भी देखें – सीएम धामी और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने सीडीएस जनरल रावत के आवास पर जाकर शोक संवेदना प्रकट की

Image

Image

Image

सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के पार्थिव देह को बृहस्पतिवार रात कामराज मार्ग स्थित उनके आवास पर रखा जाएगा। सेना ने बताया है कि शुक्रवार सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक लोग अपने सेना नायक को श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ दिल्ली कैंटोनमेंट स्थित बरार स्क्वायर शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर का अंतिम संस्कार सुबह 9:15 बजे किया जाएगा।

यह भी देखें – अलविदा पर्वतपुत्र: सीडीएस जनरल रावत ने मेडिकल पर दी थी परिवार की सैन्य परंपरा को तरजीह

कुन्नूर में बुधवार को सेना का एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हेलीकॉप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 14 लोग सवार थे.। इस दुर्घटना में जनरल रावत, उनकी पत्नी और अन्य 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें हेलीकॉप्टर के पायलट और सीडीएस के वरिष्ठ स्टाफ और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। इस हेलीकॉप्टर हादसे में एकमात्र बचे गंभीर रूप से घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इलाज चल रहा है।

हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए अन्य सैन्यकर्मी

इस हादसे में जान गंवाने वालों में सीडीएस जनरल रावत के रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर लखबिंदर सिंह लिड्डर और स्टाफ ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल हरिजंदर सिंह शामिल है। इसके अलावा विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान, स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह, जूनियर वारंट ऑफिसर राणा प्रताप दास, जूनियर वारंट ऑफिसर अरक्कल प्रदीप, हवलदार सतपाल राय, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार और लांस नायक बी साई तेजा की इस हादसे में मौत हो गई।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...