Home उत्तराखंड न्यूज़ मिसेज इंडिया 2022 वर्ल्ड वाइड के फाइनल में पहुंची लखनऊ की पूर्ति सजवाण
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशदेहरादून

मिसेज इंडिया 2022 वर्ल्ड वाइड के फाइनल में पहुंची लखनऊ की पूर्ति सजवाण

पूर्ति ने सीएमएस अलीगंज से पढ़ाई की है। उन्होंने जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए करने के बाद 7 साल तक प्रख्यात फेडरल और अंतरराष्ट्रीय बैंक बार्कले में काम किया। हर वर्ष हॉट मोंड मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड की प्रतियोगिता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करता है। यह उसका 11वां संस्करण है।

उत्तराखंड मूल की पूर्ति सजवाण मिसेज इंडिया 2022 वर्ल्ड वाइड के फाइनल में पहुंच गई हैं। लखनऊ की रहने वाली पूर्ति ने दुनिया भर की प्रतिभागियों में से इस प्रतिष्ठित ब्यूजी पेजेंट के फाइनल में जगह बनाई है।

हॉट मोंड मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड का फाइनल मई के महीने में होगा। दुनिया भर से विवाहित भारतीय महिलाएं इस प्रतियोगिता में शिरकत करती हैं। भारत के अलावा, सिंगापुर, यूएई, जर्मनी की महिलाओं ने इस ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया।

 

हर वर्ष हॉट मोंड मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड की प्रतियोगिता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करता है। यह उसका 11वां संस्करण है।

पूर्ति ने सीएमएस अलीगंज से पढ़ाई की है। उन्होंने जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए करने के बाद 7 साल तक प्रख्यात फेडरल और अंतरराष्ट्रीय बैंक बार्कले में काम किया।

यह भी देखें – महिला क्रिकेट की नई स्टार उत्तराखंड की स्नेहा राणा, विश्वकप में किया दमदार प्रदर्शन

पूर्ति का कहना है कि जब भी मौका मिला उन्होंने पूरी क्षमता के साथ अपना काम किया, यही वजह है कि आज वह इस मुकाम पर पहुंची हैं। आज पूर्ति एक सर्टिफाइड प्रोफेशनल लाइफ कोच हैं।

कॉलेज के दिनों से ही पूर्ति को मॉडलिंग का शौक था और वह एमबीए कॉलेज में बेस्ट मॉडल आफ द ईयर का ख़िताब जीत चुकी हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र: सियासी घमासान के बीच जन मुद्दे रहे पीछे, आठ घंटे चार मिनट चली कार्यवाही

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र में...

उत्तराखंड के अनुपूरक बजट में ₹7,844 करोड़ का प्रावधान, कुंभ से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में बुनियादी सुविधाओं,...

उत्तराखंड में अब गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा में भी प्रसारित होगी ‘मन की बात’

उत्तराखंड की लोकभाषाओं, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में...