Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून में लगेगा आंख की सर्जरी और मोतियाबिंद का सबसे बड़ा कैंप
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादूनफ़ौजसरोकार

देहरादून में लगेगा आंख की सर्जरी और मोतियाबिंद का सबसे बड़ा कैंप

देहरादून के राजभवन में एक हफ्ते तक आंखों की जांच का कैंप लगने जा रहा है जिसमें भारतीय सेना के जाने माने विशेषज्ञ आयेंगे और आंखों की जांच करेंगे। इस कैंप का उद्घाटन 24 दिसम्बर को उत्तराखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा।

उत्तराखंड में आंखों की सर्जरी और मोतियाबिंद का सबसे बड़ा कैंप लगने वाला है। यह कैंप हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड मेडिकल शिक्षा विश्वविद्यालय, देहरादून द्वारा राजभवन के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है जिसमें आंखों की सर्जरी और मोतियाबिंद की जांच की जायेगी। यह चिकित्सा शिविर 25 से 31 दिसम्बर तक आयोजित किया जायेगा। इसमें देश के सबसे बड़े आर्मी अस्पताल के स्पेलिस्ट ब्रिगेडियर डॉ संजय कुमार मिश्रा जो कि जाने माने आई सर्जन हैं वह लोगों की आंखों की चिकित्सा जांच करेंगे।

आंखों के शिविर का उद्घाटन 24 दिसम्बर को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा किया जायेगा। एक हफ्ते तक चलने वाले चिकित्सा शिविर का आयोजित राजभवन, देहरादून में किया जायेगा। इस शिविर में दिल्ली के आर आर अस्पताल के स्पेलिस्ट ब्रिगेडियर डॉ संजय कुमार मिश्रा द्वारा जांच की जायेगी।

भारतीय सेना चिकित्सा कोर के नेत्र रोग विशेषज्ञ ब्रिगेडियर संजय कुमार मिश्रा कई गणमान्य लोगों की आंख की सर्जरी कर चुके हैं जिसमें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी शामिल हैं।

सेना देश की सुरक्षा के अलावा देश के लोगों की अन्य तरह से भी सेवा करती रहती है। जिसमें कई बार लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। इस बार भी सेना के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम इस शिविर में आयेगी और उसमें लोगों की आंखों की सर्जरी और मोतियाबिंद के बारे में जांच की जायेगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...