[fvplayer id=”10″]
फरीदाबाद से चमोली के गौचर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे। जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई है। क्रेन से वाहन से नदी से निकाला गया। जिसमें पांच शव बरामद हुए। एक महिला को रेस्क्यू किया गया है। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
READ MOREअवैध मदरसों की जांच, सील करने, सम्बन्धित नियम प्रावधानों के सम्बन्ध में उत्तराखंड सरकार के मदरसोें को मान्यता देने वाले उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के पास कोई सूचना उपलब्ध नहीं है। उत्तराखंड में 7 जिलों में कुल 452 वैध मदरसे संचालित हो रहे हैं। यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को उत्तराखंड मदरसा बोर्ड द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ।
READ MOREउधमसिंह नगर जिले के पुलभट्टा में पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 434.738 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई के दौरान कंटेनर चालक राजू, जो ग्राम बेलवा, थाना फरधान, जिला लखीमपुर खीरी का निवासी है, को गिरफ्तार किया गया। राजू झारखंड से गांजा लेकर आया था और उसे बाजपुर में डिलीवर करने जा रहा था।
READ MOREउत्तराखंड में अगले दो सालों में दो बड़े धार्मिक आयोजन होने हैं। चारधाम यात्रा के साथ इन आयोजनों को लेकर धामी सरकार अभी से तैयारियों में जुट गई है। अगले साल यानी 2026 में विश्व की सबसे बड़ी पैदल धार्मिक यात्रा नंदा राजजात यात्रा होगी। 2027 में हरिद्वार में अर्धकुंभ होना है।
READ MOREउत्तराखंड में एक बार फिर आम उपभोक्ताओं को महंगाई का करंट लगने जा रहा है। दरअसल, प्रदेश में उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने विभिन्न वर्ग के लिए बिजली के दामों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसमें फिक्स चार्ज में बढ़ोतरी नहीं की गई है। प्रति यूनिट बिजली के दाम करीब 33 पैसे तक बढ़ाए गए हैं।
READ MOREउत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बीते दो दिनों से बारिश ने कहर बरपा रखा है। चमोली जिले में नंदप्रयाग के पास बादल फटने की सूचना है। चमोली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी है। चमोली पुलिस ने बताया कि उनकी टीम मौके पर मौजूद है। नदियों का जलस्तर बढ़ चुका है, कृपया इस दौरान सावधानी बरतें।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखंड में आयोजित होने वाली प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए आज से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य के पर्यटन विभाग ने यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालु सुबह 7 बजे से आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
READ MORE
गढ़वाल और कुमाऊँ में होली का उल्लास अपने चरम पर पहुँच चुका है। वास्तविक होली से एक दिन पहले ही पहाड़ के गाँवों में उत्सव का रंग साफ दिखाई दे रहा है। शाम ढलते ही चौपालों और मंदिर प्रांगणों में लोग एकत्रित हो रहे हैं और बैठक होली की मधुर स्वर लहरियाँ गूंज रही हैं। ढोलक, मंजीरे और हारमोनियम की संगत में पारंपरिक होली गीत गाए जा रहे हैं।
READ MORE