[fvplayer id=”10″]
इस बार केदारनाथ धाम के लिए नौ कंपनियां हेली सेवाएं उपलब्ध कराएंगी। हेली सेवा के लिए टिकट की बुकिंग आठ अप्रैल को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी।
केदारनाथ धाम के लिए यह हेली सेवाएं गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी से संचालित की जाएंगी। इसके लिए किराया भी निर्धारित कर दिया गया है।
गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए 8532 रुपये, फाटा से 6062 रुपये और सिरसी से 6060 रुपये तय किया गया है। यूकाडा के एसीईओ दयानंद सरस्वती ने यह जानकारी दी। इधर केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से यात्रा तैयारियां को लेकर केदारनाथ पैदल मार्ग समेत यात्रा मार्ग पर जरूरी बुनियादी सुविधाएं बहाल की जा रही हैं। वहीं केदारनाथ यात्रा के लिए वरिष्ठ आईएएस नोडल अधिकारी के रूप में आईएएस अधिकारी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं सचिव संस्कृति युगल किशोर पंत को केदारनाथ धाम की यात्रा तैयारियों की मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपा गया है। जो कि तैयारियों का जायेजा लेने के लिए ऊखीमठ पहुंच गए है। उन्होंने केदारनाथ यात्रा मार्ग में तीर्थयात्रियों की मूलभूत सुविधाओं पेयजल, विद्युत, संचार, परिवहन, स्वास्थ्य, आवासीय व्यवस्थाओं, पार्किंग की स्थिति, केदारनाथ धाम के लिए घोड़े-खच्चर, डंडी-कंडी व सड़क मार्ग का लेकर जानकारी ली।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति अदभुत है, जो हमें जीवन के असल उद्देश्य से परिचित कराती है और पाश्चात्य संस्कृति से हमें भोगी दृष्टि मिली है।
READ MOREहरिद्वार जिले की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी भी हुई। इस झड़प में दोनों पक्षों के 6 से ज्यादा लोगों के घायल हो की सूचना है। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में भी लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
READ MOREखानपुर विधायक उमेश कुमार के दफ्तर पर फायरिंग करने के आरोप में जेल में बंद पूर्व डस्। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को आज 18 मार्च मगंलवार को हरिद्वार कोर्ट से बड़ी राहत मिली। हरिद्वार कोर्ट ने प्रणव सिंह चैंपियन को जमानत दे दी है।
READ MOREउत्तराखंड के तेज गेंदबाज राजन कुमार अनसोल्ड खिलाड़ियों की सूची में शामिल, रुड़की निवासी आकाश मधवाल मध्यम तेज गति के गेंदबाज
READ MOREहत्यारोपियों में विधायक उमेश कुमार के दफ्तर पर फायरिंग करने वाले भी शामिल, मुख्य आरोपी पर अलग-अलग मामलों के 11 मुकदमें दर्ज
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नमामि गंगे’ परियोजना के तहत गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पिछले चार दशकों में हजारों करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद उत्तराखंड में गंगा और उसकी सहायक नदियों में प्रदूषण कम करने का लक्ष्य अभी भी अधूरा है। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की ताजा परफॉर्मेंस ऑडिट रिपोर्ट ने उत्तराखंड में योजना के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
READ MORE
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोटों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पंजाब से दो कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में नकली नोटों की सप्लाई की थी। मामले में पहले गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों से पूछताछ के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई। अब तक इस प्रकरण में कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि पुलिस पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
READ MORE