[fvplayer id=”10″]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का शीघ्रता से समाधान को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए, जिससे शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। आगामी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, होटल व्यवसायियों तथा अन्य हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
READ MOREउत्तराखंड को दो नामों से जाना जाता है, देवभूमि और वीरभूमि। इस मिट्टी में ऐसे अनेक वीरों ने जन्म लिया है, जिन्होंने अपने अदम्य साहस और वीरता से कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। 21 अप्रैल को इस वीरभूमि के एक ऐसे ही सपूत की 130वीं जयंती है।
READ MOREउत्तराखंड के सीमांत जिलों में स्थित आईटीबीपी की बटालियनें अक्तूबर, 2024 तक मटन, चिकन, फिश सप्लाई के लिए बड़े शहरों पर निर्भर थीं। लेकिन अब उत्तराखंड पशुपालन विभाग ने आईटीबीपी का अनुबंध सीधे स्थानीय पशु पालकों से करा दिया है। इसके बाद शुरुआती पांच महीने में ही, चार सीमांत जिलों के 253 किसान आईटीबीपी के साथ 2.6 करोड़ का कारोबार कर चुके हैं।
READ MOREउत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा के जवानों ने उत्तराखंड बनने से अब तक 53 हजार करोड़ रूपये से अधिक की संपत्तियों को आग से बचाया है। इसके अलावा 27 हजार से अधिक मनुष्यों एवं लगभग 7 हजार पशुओं का जीवन भी बचाया है।
READ MOREसंदिग्ध परिस्थितियों में छात्र को गोली लगने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने साथी छात्र को गिरफ्तार कर उसके पास से पिस्टल बरामद कर ली है। पहले मामले में छात्र को गोली लगने की घटना को आत्महत्या करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा था।
READ MOREबद्री-केदार मंदिर समिति का 18 सदस्यीय अग्रिम दल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से रवाना होकर केदारनाथ धाम पहुंचा। यहां दल मंदिर के बाहरी परिसर में आवश्यक मरम्मत कार्य, विद्युत, जलापूर्ति, रंग-रोगन सौंदर्यीकरण तथा दर्शन पंक्ति में सुधारीकरण, रेन शेल्टर का कार्य करेगी।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

टिहरी बांध झील के निकट स्थित रामगांव और बौर गांव की पंचायती एवं सरकारी भूमि की प्रस्तावित नीलामी के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर नीलामी प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई।
READ MORE
प्रतापनगर ब्लॉक के देवल गांव में अनुसूचित जाति के युवक केतन लाल की मौत के मामले को लेकर टिहरी जिले में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। एक ओर जहां भीम आर्मी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रतापनगर पहुंचना चाहती थी, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के लोगों ने संगठन के प्रस्तावित दौरे का विरोध करते हुए इसे गांव के सामाजिक माहौल को प्रभावित करने की कोशिश बताया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को नरेंद्रनगर बाईपास पर ही रोक दिया, जिसके बाद उन्होंने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
READ MORE