[fvplayer id=”10″]
जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोट ब्लॉक स्थित वाड़ी गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। घर के पास घास लेने गई एक महिला पर गुलदार ने अचानक हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल फैल गया। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर आदमखोर गुलदार को मार गिराया।
READ MOREएक ओर सरकार जल जीवन मिशन और ‘हर घर नल’ योजना के जरिए प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड एकेश्वर की मवालस्यूं पट्टी के मासौं थपलियाल और मासौं मसेटा गांवों के करीब 200 परिवार पिछले 11 महीनों से गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। विडंबना यह है कि इस क्षेत्र में पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी एवं शिक्षाविद् डॉ. यशवंत सिंह कठोच का पैतृक गांव भी शामिल है, लेकिन शिकायतों और प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
READ MOREउत्तराखंड की राजधानी देहरादून सोमवार को विभिन्न आंदोलनों और प्रदर्शनों का केंद्र बनी रही। एक ओर नीट पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, तो दूसरी ओर प्रदेशभर से आए जूनियर हाईस्कूल शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर गर्जना रैली निकाली। वहीं आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने भी मांगों की अनदेखी के विरोध में आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। दिनभर राजधानी की सड़कों पर विरोध, नारेबाजी और पुलिस के साथ टकराव का माहौल बना रहा।
READ MOREउत्तराखंड में मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से सोमवार से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की शुरुआत हो गई। अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने, गणना प्रपत्र वितरित करने और आवश्यक जानकारियां एकत्र करने में जुट गए हैं। अभियान के पहले दिन प्रदेशभर से उत्साहजनक भागीदारी के साथ-साथ कई व्यावहारिक चुनौतियों की तस्वीर भी सामने आई।
READ MOREहिमालयी पारिस्थितिकी, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत यूनेस्को विश्व धरोहर क्षेत्र नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपेडिशन-2026 का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान उत्तराखंड के संवेदनशील हिमालयी क्षेत्रों में हो रहे पर्यावरणीय परिवर्तनों का वैज्ञानिक मूल्यांकन करेगा। रविवार को ज्योतिर्मठ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल ने अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
READ MOREउत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को प्रभावी और तकनीक आधारित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अभियान में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र एकत्र करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को एक माह के मोबाइल डाटा रिचार्ज के लिए 350 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। आयोग का मानना है कि डिजिटल प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए बीएलओ के पास पर्याप्त इंटरनेट सुविधा होना आवश्यक है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखंड के प्रसिद्ध तुंगनाथ ट्रैक मार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। देवरियाताल से चोपता-बनियाकुंड होते हुए तुंगनाथ की ओर ट्रैकिंग के दौरान रास्ता भटक गए पांच पर्यटकों को जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। सभी पर्यटक सकुशल हैं और उनकी स्वास्थ्य स्थिति सामान्य बताई गई है।
READ MORE
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की बहुप्रतीक्षित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा रविवार को प्रदेशभर में शांतिपूर्ण और कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संपन्न हुई। 13 जिलों के 449 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 83 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पहली बार अत्याधुनिक तकनीक का व्यापक इस्तेमाल किया गया। केंद्रों पर एआई आधारित कैमरे, सीसीटीवी और जैमर लगाए गए थे, जिनकी मदद से आयोग के कंट्रोल रूम से पूरे परीक्षा संचालन की लाइव निगरानी की गई।
READ MORE