[fvplayer id=”10″]
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के नाम पर फर्जी डिग्री, अंकतालिकाएं, जाली मोहरें और अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर बड़े स्तर पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस बहुचर्चित मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जांच को आगे बढ़ाया है। पुलिस ने देहरादून के रायपुर क्षेत्र से 20 वर्षीय देवांश पांडेय को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से फर्जी अंकतालिकाएं, कूटरचित दस्तावेज और कई अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
READ MOREउत्तराखंड सहकारिता के क्षेत्र में देश के पर्वतीय राज्यों के बीच अग्रणी बनकर उभरा है। संसद में हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि सहकारी समितियों, बागवानी और संबद्ध उत्पादों के विपणन को लेकर पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम (NCDC) के माध्यम से पर्वतीय राज्यों में कृषि, बागवानी तथा संबद्ध क्षेत्रों को लगातार प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
READ MOREराजधानी देहरादून के सबसे बड़े ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र शीशमबाड़ा में वर्षों से जमा लीगेसी वेस्ट (पुराने कचरे) के निस्तारण को लेकर नगर निगम ने सख्त कदम उठाने की तैयारी कर ली है। कचरे के निस्तारण का जिम्मा संभाल रही अनुबंधित कंपनी के दावों पर सवाल उठने के बाद अब पूरे डंपिंग क्षेत्र की ड्रोन मैपिंग कराई जाएगी। इस सर्वे के जरिए यह स्पष्ट किया जाएगा कि कंपनी ने अब तक वास्तव में कितना कचरा हटाया है और उसके दावे कितने सही हैं।
READ MOREउत्तराखंड में कैंसर के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। राज्य में कैंसर मरीजों की कुल संख्या 12,642 तक पहुंच गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 7.3 प्रतिशत अधिक है। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी तेज कर दी है और लोगों से समय पर जांच कराने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की है।
READ MOREउत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना तेजी से अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। परियोजना के तहत बनाए जा रहे 19 रेल पुलों में से आठ का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि शेष 11 पुलों पर 20 से 60 प्रतिशत तक कार्य पूरा कर लिया गया है। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने कई महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण इसी वर्ष दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। परियोजना में तेजी आने से राज्य के लोगों की वर्षों पुरानी रेल कनेक्टिविटी की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं।
READ MOREउत्तराखंड में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग और भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने बड़ा निर्णय लिया है। मुख्य सचिव एवं यूपीसीएल निदेशक मंडल के अध्यक्ष आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 14 नए विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने को मंजूरी दी गई। इनमें गढ़वाल और कुमाऊं के अलग-अलग स्थानों पर 12 नए उपकेंद्रों के साथ चंपावत जिले के अमोरी तथा भगीना-भंडारी क्षेत्र में दो अतिरिक्त उपकेंद्र बनाए जाएंगे।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

सावन के पावन महीने में शिवभक्तों की आस्था के प्रमुख केंद्र नीलकंठ श्रावण कांवड़ मेले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए इस बार व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूरे मेला क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी करीब 1,200 पुलिस, पीएसी, होमगार्ड और पीआरडी जवानों के कंधों पर होगी। पुलिस का दावा है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी टीमें तैयार रहेंगी।
READ MORE
उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। प्रदेश में शिक्षकों के 1,500 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें प्रवक्ता के 808 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पहले से चल रही है, जबकि प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के 250 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के 450 से अधिक पद भी रिक्त हैं। इन पदों को भरने के लिए जल्द ही उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
READ MORE