[fvplayer id=”10″]
धारी देवी जैसे पवित्र और पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में यह संकट केवल भौगोलिक परिवर्तन नहीं, बल्कि विकास और पारिस्थितिकीय संतुलन के बीच टकराव का प्रतीक बनता जा रहा है। यदि समय रहते ठोस और वैज्ञानिक उपाय नहीं किए गए, तो आने वाले समय में यह संकट और भी विकराल रूप ले सकता है।
READ MOREपौड़ी में 6 अगस्त को घटित आपदा के प्रभावितों को धराली और थराली की तर्ज पर राहत पैकेज प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि आपदा में जिनके आवास पूर्णतः क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें ₹5 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, मृतकों के परिजनों को भी ₹5 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
READ MOREपौड़ी जनपद के कोतवाली क्षेत्र में युवक जितेंद्र नेगी की आत्महत्या की घटना ने पूरे राज्य में शोक और आक्रोश का वातावरण पैदा कर दिया है। आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में जितेंद्र ने कुछ व्यक्तियों पर धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।
READ MOREपौड़ी गढ़वाल के चौथान क्षेत्र में 6 अगस्त को हुई भारी बारिश और भूस्खलन की आपदा को छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन हालात जस के तस हैं। देडा, सुंदर गांव, जैंती डांग और थान ग्राम सभाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इन गांवों में कई घर मलबे की चपेट में आ गए हैं, जिससे ग्रामीण भय और असुरक्षा की स्थिति में जीने को मजबूर हैं।
READ MOREमौसम की तमाम चुनौतियों तथा विषम परिस्थितियों की परवाह न करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धराली में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर, हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए, राहत कार्यों की समीक्षा की।
READ MOREउत्तराखंड में हाल ही में हुई अतिवृष्टि और बादल फटने की घटनाओं ने क्षेत्र की सड़कों को बहुत नुकसान पहुंचाया है। इन आपदाओं के कारण कई राजमार्ग और पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

गढ़वाल और कुमाऊँ में होली का उल्लास अपने चरम पर पहुँच चुका है। वास्तविक होली से एक दिन पहले ही पहाड़ के गाँवों में उत्सव का रंग साफ दिखाई दे रहा है। शाम ढलते ही चौपालों और मंदिर प्रांगणों में लोग एकत्रित हो रहे हैं और बैठक होली की मधुर स्वर लहरियाँ गूंज रही हैं। ढोलक, मंजीरे और हारमोनियम की संगत में पारंपरिक होली गीत गाए जा रहे हैं।
READ MORE
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (एचएनबीजीयू) का 12वां दीक्षांत समारोह 24 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह भव्य समारोह विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित स्वामी मनमथन ऑडिटोरियम में संपन्न होगा।
READ MORE