Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ‘दीन दयाल स्पर्श’ छात्रवृत्ति योजना का रिजल्ट घोषित, 40 बच्चे चयनित, यहां देंखे नाम
उत्तराखंड न्यूज़

‘दीन दयाल स्पर्श’ छात्रवृत्ति योजना का रिजल्ट घोषित, 40 बच्चे चयनित, यहां देंखे नाम

बच्चों में डाक टिकटों के संग्रह की रूचि को बनाए रखने के लिए भारत सरकार ने साल 2017 में ‘दीन दयाल स्पर्श’ छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की थी। भारतीय डाक विभाग के उत्तराखंड परिमंडल द्वारा ‘दीन दयाल स्पर्श’ छात्रवृत्ति योजना का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। विभिन्न मंडलों में 17 नवंबर, 2019 को कक्षा छह से नौ के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा कराई गई थी। इसमें 700 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।
लिखित परीक्षा में चुने गए 145 छात्रों द्वारा चुने हुए विषय पर फिलेटली प्रोजेक्ट के मूल्यांकन के आधार पर अंतिम परिणाम घोषित किया गया है। कक्षा 6, कक्षा 7, कक्षा 8 और कक्षा नौ से दस-दस अभ्यर्थियों को उक्त छात्रवृत्ति के लिए चुना गया है। यानी कुल 40 बच्चों को ‘दीन दयाल स्पर्श’ छात्रवृत्ति मिलेगी। इन बच्चों को उनके डाकघर में खुले बचत खाते में हर महीने 500 रुपये की राशि भेजी जाएगी।
‘दीन दयाल स्पर्श’ छात्रवृत्ति योजना
 यह योजना डाक टिकट संग्रह (Philatelic) रूचि, डाक टिकट संग्रह और इसके अध्‍ययन से जुड़ी है। इस योजना के तहत डाक टिकट संग्रह और शोध भी शामिल है। डाक टिकट संग्रह की रूचि को सभी रूचियों का राजा कहा जाता है। डाक टिकट संग्रह  के अंतर्गत डाक टिकटों को ढूढंना, चिन्ह्ति करना, प्राप्‍त करना, सूचीबद्ध करना, प्रदर्शन करना, संग्रह करना आदि कार्य शामिल हैं।
दीनदयाल स्‍पर्श योजना  नवंबर 2017 में शुरू की गई थी। ‘दीन दयाल स्पर्श’ छात्रवृत्ति योजना को डाक टिकट संग्रह को प्रोत्‍साहन देने के लिए शुरू किया गया है। यह पूरे भारत के स्‍कूली बच्‍चों के लिए छात्रवृत्ति योजना है।
योजना के तहत कक्षा 6 से 9 तक उन बच्‍चों को वार्षिक तौर पर छात्रवृत्ति दी जाएगी, जिनका शैक्षणिक परिणाम अच्‍छा है और जिन्‍होंने डाक टिकट संग्रह को एक रूचि के रूप में चुना है। सभी डाक सर्किलों में आयोजित होने वाली एक प्रतियोगी प्रक्रिया के आधार पर डाक टिकट संग्रह में रूचि रखने वाले छात्रों का चयन होता है।
योजना के अंतर्गत 920 छात्रवृत्तियां देने का प्रस्‍ताव है। प्रत्‍येक डाक सर्किल अधिकतम 40 छात्रों का चयन कर सकता है। कक्षा 6, 7, 8, और 9 में से प्रत्‍येक से 10 छात्रों का चयन होता है। इसमें  छात्रवृत्ति की राशि प्रति माह 500 रूपये यानी 6000 रूपये वार्षिक है।
Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...