[fvplayer id=”10″]
न्यूज24-टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 43, कांग्रेस को 24 व अन्य को 3 सीटें मिलने की संभावना है। उत्तराखंड में टाइम्स नाऊ नवभारत के अनुसार भी भाजपा की सरकार बन रही है। भाजपा को यहां 37 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस को 31 सीटें मिल सकती है।
READ MOREपौड़ी के रिखणीखाल के डाबरी गांव के मूल निवासी विपिन चंद्र ने 8वीं तक की शिक्षा गांव के ही जूनियर हाई स्कूल में ली। इसके बाद उन्होंने नौवीं से 12वीं तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में की। उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से 1985 में फिजिक्स में एमएससी की। इसके बाद 1988 में इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी से फॉरेस्ट्री में मास्टर डिग्री हासिल की। उन्होंने गढ़वाल यूनिवर्सिटी से 2010 में फिलास्फी में पीएचडी भी किया।
READ MOREवेदांन्त बिष्ट ने उत्तराखंड से ही ड्रोन उड़ाने की तकनीक सीखी और अब रिलायंस समूह की हिस्सेदारी वाली देश की प्रतिष्ठित कंपनी एस्टीरिया एयरोस्पेस में डीजीसीए द्वारा सर्टिफाइड ड्रोन पायलट के तौर पर काम कर रहे हैं। उत्तराखंड में ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर की स्थापना का पहला प्रस्ताव हिल-मेल के फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘रैबार’ के साल 2017 में देहरादून में आयोजित पहले संस्करण में नेशनल टेक्नीकल रिसर्स आर्गेनाइजेशन (एनटीआरओ) के तत्कालीन प्रमुख आलोक जोशी ने रखा था।
READ MORE30 जनवरी 1976 को उत्तराखंड में जन्मे अमित नेगी पौड़ी के मूल निवासी हैं। उनकी शिक्षा देहरादून के कैंब्रियन हॉल स्कूल से हुई। उन्होंने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की। स्कूल स्तर पर मेधावी प्रवृति के विद्यार्थी रहे अमित नेगी का चयन आईएएस के लिए पहले ही प्रयास में हो गया था।
READ MOREसंजय गुंज्याल 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। प्रधानमंत्री जीवन रक्ष पदक से सम्मानित गुंज्याल की गिनती उत्तराखंड के तेज तर्रार अधिकारियों में होती है। दिसंबर 2021 में उन्होंने आईटीबीपी और बीएसएफ में डेप्यूटेशन के लिए आवेदन किया था। अब उन्हें बीएसएफ में बुलाया गया है।
READ MOREभारतीय राजस्व सेवा के 1987 बैच के अधिकारी विपिन चंद्र घिल्डियाल को 15 फरवरी को आयकर विभाग में आयोजित कार्यक्रम में शानदार विदाई दी गई। जुलाई 2021 में उन्हें उत्तराखंड का चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर बनाया गया था। वह जल्द ही उत्तराखंड सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के पद की शपथ लेंगे।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

मधुमक्खी सिर्फ शहद नहीं देती, वह हमारे पूरे पर्यावरण की रक्षक है। लगभग 75 प्रतिशत खाद्य फसलों का परागण मधुमक्खियों के माध्यम से होता है। यदि मधुमक्खियां सुरक्षित रहेंगी तो पहाड़, कृषि और जैव विविधता सभी सुरक्षित रहेंगे। हर युवा को मधुमक्खी संरक्षण को पर्यावरण संरक्षण का मिशन बनाना चाहिए।
READ MORE
2000 से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद, दवा के लिए दिनभर भटकते रहे मरीज और तीमारदार, देहरादून समेत पूरे प्रदेश में बुधवार को दवा कारोबारियों की हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी के विरोध में उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ के आह्वान पर राजधानी दून, विकासनगर, मसूरी और श्रीनगर गढ़वाल सहित कई क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर बंद रहे। अचानक बंद हुई दवा दुकानों के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग जरूरी दवाइयों के लिए अस्पतालों और बाजारों में घंटों भटकते रहे।
READ MORE