Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून कोरोना फंड: सीएम रावत ने घर से की शुरुआत, 5 माह का वेतन दिया
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

कोरोना फंड: सीएम रावत ने घर से की शुरुआत, 5 माह का वेतन दिया

trivendra singh rawat donate five month salary in cheif minister relief fund

कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए किए जा रहे उपायों की खातिर पैसा जुटाने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घर से उदाहरण पेश किया है। मुख्यमंत्री ने सीएम राहत कोष में अपने पांच महीने का वेतन देने का निर्णय लिया है। उनकी पत्नी सुनीता रावत ने भी इस फंड में एक लाख रुपये का चेक दिया है। यही नहीं मुख्यमंत्री की दोनों बेटियों कृति रावत ने 50 हजार और सृजा ने 2000 रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिया है।

29 मार्च को सीएम रावत ने मुख्यमंत्री राहत कोष के नंबर जारी करते हुए उत्तराखंड के लोगों से अपील की था कि उन्हें कोरोना की महामारी से निपटने के लिए सभी का सहयोग चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा था कि आपका दिया एक-एक पैसा किसी की जिंदगी बचाने के काम आ सकता है, किसी जरूरतमंद के काम आ सकता है। इच्छुक व्यक्ति निम्न अकाउंट में दान दे सकते हैं।

https://www.facebook.com/tsrawatbjp/photos/a.630435873643604/3208689012484931/?type=3&eid=ARCgCPgFlN0jhUhHDVsahvz0MSIkiUBlRH2mqXMRvus-MCpnyppi0YewwuP_DXh5UfviDpCdeP_hG6V0&__xts__%5B0%5D=68.ARC949-_hAJdh7g4DaiTmtONwVh_5T0uxML_oGOAAYraGDwU-7nFCffqZPyWvUoNrmhGyTz_SdgL3vZa-rzA26xX7WLcBjMHkqU9KB9q5EjRFglxtvJRCIR8Nn5EUIqDaDcaSNyYUj5LMhbf3cYU3OsKjvxxZRaeSIbPQXBWGfczrv0LRu0TrJH9UGKY4ukFM8-T5Mfw_YxnIOKo7C5VUSVPYsvQNDQ_X3c3vwsIzFg5D5PpMHpd2Kewf1M4jdgE9FrTSUziWIQ5PBdGGKC1G3JxE8AqBep7ovX0UCm2GgpK5nXcpiDkjuXYh8N2FFGbor7XbdLdI0hEc5eXmxC5vltGgg&__tn__=EHH-R

 

कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री लगातार सक्रिय हैं। एक तरफ उन्होंने जहां विधायकों को फोन कर अपने-अपने क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को राहत पहुंचाने को कहा है, वहीं सभी जिलों के जिलाधिकारियों से निरंतर अपडेट ले रहे हैं।

यह भी देखें – कोरोना: दिल्ली मरकज में उत्तराखंड से भी गए थे 34 लोग, राज्य सरकार अलर्ट

उधर, प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उत्तराखंड द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता राशि जमा की जाएगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री रावत से जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री सतीश चंद्र घिल्डियाल ने भेंट के दौरान यह जानकारी दी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...