Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून CM त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट आई, क्वारंटीन से निकले बाहर
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

CM त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट आई, क्वारंटीन से निकले बाहर

कैबिनेट की बैठक में सतपाल महाराज शामिल हुए और कुछ ही घंटे बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो पूरा प्रशासन सकते में आ गया। स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल के तहत सभी ने ऐहतियात बरती और सेल्फ क्वारंटीन हो गए। सीएम ने भी कोरोना को देखते हुए सेल्फ क्वारंटीन का पालन किया।

कोरोना के खौफ ने उत्तराखंड सरकार में भी खलबली मचा दी थी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आए कई मंत्रियों और खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को क्वारंटीन होना पड़ा था। हालांकि सब टेंशन खत्म हो गई है। सीएम कोरोना से बिल्कुल सेफ हैं। उनका टेस्ट निगेटिव आया है। गुरुवार सुबह उन्होंने कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल दिया था।

मुख्यमंत्री और तीन कैबिनेट मंत्री अब सेल्फ क्वारंटीन से बाहर आ गए हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार को आवास पर ही थे और वहीं से उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलाधिकारियों से कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। वहीं, सेल्फ क्वारंटीन से बाहर आकर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, हरक सिंह रावत और सुबोध उनियाल ने अपने कार्यालयों में जाकर कामकाज निपटाया।

पढ़ें: एम्स ऋषिकेश में दो कोरोना संक्रमितों की मौत, राज्य में 68 नए मामले

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हम लोग सामाजिक जीवन में हैं। इसमें लोगों से मिलना-जुलना होता है। ऐसे में हमसे मिलकर कोई अन्य संक्रमित न हो, इसलिए स्वयं को क्वारंटीन किया था। उन्होंने लोगों से कम से कम संपर्क में आने की अपील की।

उत्तराखंड में कोरोना के मामले 1200 के करीब पहुंच गए हैं। अकेले हरिद्वार में 300 से ज्यादा मामले आए हैं। एम्स ऋषिकेश में ही कोरोना से पीड़ित कुल पांच मरीजों की मौत हो चुकी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...