10, 11, 12 को उत्तराखंड में मोदी-योगी का मेगा शो, आखिरी तीन दिन में पूरी ताकत झोंकेगी भाजपा

10, 11, 12 को उत्तराखंड में मोदी-योगी का मेगा शो, आखिरी तीन दिन में पूरी ताकत झोंकेगी भाजपा

पीएम मोदी 10 फरवरी को अल्मोड़ा और 11 फरवरी को श्रीनगर में जनसभा करेंगे। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम फाइनल होते ही भाजपा ने उनकी रैली के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसा भी संभावना है कि पीएम मोदी 12 फरवरी को रुद्रपुर में भी एक रैली कर सकते हैं। पीएम की रैलियां इसलिये भी अहम हैं कि प्रचार के आखिरी दिनों में भाजपा मोमेंटम को पीक पर ले जाना चाहती है।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए जारी प्रचार के आखिरी चरण में भाजपा ताबड़तोड़ प्रचार करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इसकी अगुवाई कर रहे हैं। आखिरी तीन दिन में भाजपा के तमाम बड़े नेता उत्तराखंड में रैलियां और जनसंपर्क करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की उत्तराखंड में दो रैलियों का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। पीएम मोदी अल्मोड़ा और श्रीनगर में रैलियां करने जा रहे हैं। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ताबड़तोड़ प्रचार करेंगे।

प्रधानमत्री मोदी ने सोमवार को हरिद्वार लोकसभा के तहत आने वाली विधानसभाओं को विजय संकल्प सभा के जरिये वर्चुअली संबोधित किया। अब वह अल्मोड़ा में पहली फिजिकल सभा करने जा रहे हैं। पीएम मोदी 10 फरवरी को अल्मोड़ा और 11 फरवरी को श्रीनगर में जनसभा करेंगे। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम फाइनल होते ही भाजपा ने उनकी रैली के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसा भी संभावना है कि पीएम मोदी 12 फरवरी को रुद्रपुर में भी एक रैली कर सकते हैं। पीएम की रैलियां इसलिये भी अहम हैं कि प्रचार के आखिरी दिनों में भाजपा मोमेंटम को पीक पर ले जाना चाहती है। इससे मतदान के दिन भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहेगा।

यह भी देखें – उत्तराखंड चुनाव की पहली वर्चुअल रैली में बोले पीएम मोदी, देवभूमि का विकास, पवित्र कार्य, जुटे हैं जीजान से

इसके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी 12 तारीख को उत्तराखंड में होंगे। वह रुड़की, खटीमा और कोटद्वार में जनसभाएं करेंगे। उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। तमाम व्यस्तता के बावजूद योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड में प्रचार का शेड्यूल रखा गया है। उत्तराखंड में उनकी सभाओं की जबरदस्त मांग थी। इसे देखते हुए भाजपा ने प्रचार के आखिरी दिन योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम भी फाइनल कर दिया है।

उधर, 8 फरवरी को उत्तराखंड के लिए भाजपा के संकल्प पत्र को जारी करने के कार्यक्रम को एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब नौ फरवरी को इसे जारी करेंगे।

यह भी देखें – गंगा और पर्यावरण किसी दल का चुनावी मुद्दा नहीं, दल बदल और आरोप प्रत्यारोप तक सिमट गई है बहसें

दरअसल, चुनाव आयोग द्वारा कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बड़ी फिजिकल रैलियों पर पाबंदी को 11 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया था। ऐसे में भाजपा ने अपना वर्चुअल प्रचार तेज किया। अब छोटी-छोटी फिजिकल रैलियां भी हो रही हैं। चुनाव आयोग ने एक रैली स्थल पर 1000 लोगों को ही जमा करने की इजाजत दी है। सभी दलों को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

  • Sunil Yadav
    February 8, 2022, 10:26 am

    बीजेपी ने जो तरक्की किया है पिछले पांच सालों में जनता में लोकप्रियता देखने को मिला है

    REPLY

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this