[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बारावफात जुलूस के दौरान दिए गए कथित भड़काऊ भाषण के मामले में पुलिस ने मुफ्ती मुजीब को गिरफ्तार कर लिया है। इंटरनेट मीडिया पर भाषण का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी। शुक्रवार देर रात हिरासत में लिए गए मुफ्ती मुजीब से पूछताछ के बाद शनिवार को उनकी गिरफ्तारी की गई। पुलिस अब उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
READ MOREउत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला रोते हुए कहती सुनाई दे रही है, “छह महीने से सह रही हूं…, अब नहीं सहा जाता।” हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और इसकी सत्यता की जांच नहीं हुई है। इसलिए इसे घटना से जोड़कर प्रमाणित रूप से नहीं देखा जा सकता।
READ MOREउत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम स्थित ब्रह्मर्षि साधना संघ आश्रम, ब्रह्मकपाल में भगवान नारायण का सोना जड़ित मणि मुकुट चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चमोली पुलिस ने इस सनसनीखेज चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से लगभग पांच लाख रुपये मूल्य का सोना जड़ित मुकुट, चोरी की गई नकदी और घटना में प्रयुक्त बैग बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती निवासी राघवराम पाठक उर्फ बाबा राघवदास (57) के रूप में हुई है, जो आश्रम में भजन-कीर्तन के लिए शरण लेकर रह रहा था।
READ MOREटिहरी गढ़वाल के जाखणीधार ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोटी खास में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे पर अपनी 53 वर्षीय मां की सिर पर प्रहार कर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार है। पुलिस ने मृतका के भतीजे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
READ MOREहेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के नाम पर फर्जी डिग्री, अंकतालिकाएं, जाली मोहरें और अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर बड़े स्तर पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस बहुचर्चित मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जांच को आगे बढ़ाया है। पुलिस ने देहरादून के रायपुर क्षेत्र से 20 वर्षीय देवांश पांडेय को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से फर्जी अंकतालिकाएं, कूटरचित दस्तावेज और कई अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
READ MOREनकली एवं अवैध दवाओं के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) और गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने देहरादून में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान देश की कई प्रतिष्ठित दवा कंपनियों के नाम और ब्रांड का दुरुपयोग कर कथित रूप से नकली दवाइयों का निर्माण किए जाने का खुलासा हुआ। टीम ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में संदिग्ध दवाइयां, पैकिंग सामग्री, नकली लेबल, रैपर और निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बारावफात जुलूस के दौरान दिए गए कथित भड़काऊ भाषण के मामले में पुलिस ने मुफ्ती मुजीब को गिरफ्तार कर लिया है। इंटरनेट मीडिया पर भाषण का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी। शुक्रवार देर रात हिरासत में लिए गए मुफ्ती मुजीब से पूछताछ के बाद शनिवार को उनकी गिरफ्तारी की गई। पुलिस अब उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
READ MORE
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला रोते हुए कहती सुनाई दे रही है, “छह महीने से सह रही हूं…, अब नहीं सहा जाता।” हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और इसकी सत्यता की जांच नहीं हुई है। इसलिए इसे घटना से जोड़कर प्रमाणित रूप से नहीं देखा जा सकता।
READ MORE