[fvplayer id=”10″]
सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या के बाद भड़की हिंसा और उपद्रव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव में अभी भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जिसके मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
READ MOREसहसपुर क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या के बाद रविवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। हत्या से आक्रोशित लोगों की भीड़ ने आरोपियों के दो घरों में आग लगा दी, पुलिस पर पथराव किया और हाईवे जाम करने का प्रयास किया। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पूरे इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल के साथ आईटीबीपी की तैनाती की गई है।
READ MOREप्रतापनगर के देवल गांव निवासी 18 वर्षीय दलित युवक केतन लाल की प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद में हुई निर्मम हत्या के बाद पूरे टिहरी जनपद में आक्रोश का माहौल है। मंगलवार को जिला अस्पताल बौराड़ी में पोस्टमार्टम के बाद भी परिजनों ने कई घंटों तक शव उठाने से इनकार कर दिया। उनका साफ कहना था कि जब तक हत्या और मारपीट की घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
READ MOREपित्थूवाला स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में परीक्षा के दौरान नकल के आरोपों से शुरू हुआ विवाद अब प्रशासनिक, शैक्षणिक और पुलिस स्तर पर गंभीर जांच का विषय बन गया है। मामले में एक बड़ा कदम उठाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने आरोपी दरोगा महेश कंडवाल को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, पुलिस ने भी पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है।
READ MOREउत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीनगर पुलिस ने एक युवक को 4.94 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, लेकिन यह घटना समाज में तेजी से बढ़ रही नशे की समस्या की ओर भी गंभीर संकेत देती है।
READ MOREउत्तराखंड के बहुचर्चित एलयूसीसी (लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी) घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान किशनलाल उदयलाल जैन और पंकज कुशल सिंह जैन उर्फ पंकज चौधरी के रूप में हुई है। सीबीआई दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाकर विशेष बड्स एक्ट अदालत में पेश करेगी।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बारावफात जुलूस के दौरान दिए गए कथित भड़काऊ भाषण के मामले में पुलिस ने मुफ्ती मुजीब को गिरफ्तार कर लिया है। इंटरनेट मीडिया पर भाषण का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी। शुक्रवार देर रात हिरासत में लिए गए मुफ्ती मुजीब से पूछताछ के बाद शनिवार को उनकी गिरफ्तारी की गई। पुलिस अब उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
READ MORE
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला रोते हुए कहती सुनाई दे रही है, “छह महीने से सह रही हूं…, अब नहीं सहा जाता।” हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और इसकी सत्यता की जांच नहीं हुई है। इसलिए इसे घटना से जोड़कर प्रमाणित रूप से नहीं देखा जा सकता।
READ MORE