[fvplayer id=”10″]
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में जूनियर छात्रों के साथ कथित रैगिंग के मामले में कॉलेज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सीनियर छात्रों को दो सप्ताह के लिए निलंबित कर घर भेज दिया है। मामले के तूल पकड़ने और छात्रों के मानसिक रूप से प्रभावित होने की खबरों के बाद कॉलेज प्रशासन हरकत में आया। प्रधानाचार्य ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए संबंधित कोच और छात्रावास के वार्डन से रिपोर्ट भी तलब की है।
READ MOREउत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला पौड़ी गढ़वाल जिले के नैनीडांडा ब्लॉक से सामने आया है, जहां जंगल में घास काटने गई एक 65 वर्षीय महिला पर गुलदार ने जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हमलावर गुलदार को आदमखोर घोषित कर तत्काल मार गिराने तथा प्रभावित इलाके में नियमित गश्त और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।
READ MOREउत्तराखंड के चमोली जिले की बेटी मुन्नी देवी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मुन्नी देवी ने अपनी अद्भुत ताकत, मेहनत और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए स्वर्णिम सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
READ MOREपंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर आयोजित “ब्रेन 3.0 (बूस्टिंग रिसर्च, एकेडमिक, इनोवेशन एंड नेटवर्किंग)” कार्यशाला में कृषि, अनुसंधान, नवाचार और उत्तराखंड के समग्र विकास पर व्यापक चर्चा हुई।
READ MOREउत्तराखंड में चारधाम यात्रा को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। राज्य सरकार गंगोत्री और केदारनाथ धाम को सीधे जोड़ने के लिए लगभग 100 किलोमीटर लंबी नई सड़क बनाने की योजना पर काम कर रही है। इस परियोजना के साकार होने पर दोनों प्रमुख धामों के बीच की दूरी करीब 150 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। इसके साथ ही सैकड़ों ग्रामीणों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा और पर्यटन के नए अवसर भी विकसित होंगे।
READ MOREकर्णप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण के बाद गुरुवार को उत्तराखंड में प्रवेश करने की घोषणा करने वाले निहंगों को पुलिस ने देहरादून जिले के कुल्हाल बॉर्डर पर रोक दिया। प्रशासन और निहंग प्रतिनिधियों के बीच कई घंटों तक चली वार्ता किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। वार्ता विफल होने के बाद सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई और निहंगों ने अपने साथियों की रिहाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। एहतियात के तौर पर उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच यदि हौसले बुलंद हों, तो सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचना संभव है। चमोली जिले के कर्णप्रयाग निवासी अनुराग पुरोहित ने इसका प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र अनुराग ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में 720 में से 655 अंक प्राप्त करते हुए 99.93 पर्सेंटाइल हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1202 प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
READ MORE
देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी अभियानों और भारत की सुरक्षा नीति को मजबूत बनाने में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। तिलक स्मारक ट्रस्ट ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। यह सम्मान उन्हें 1 अगस्त को पुणे में आयोजित एक विशेष समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों प्रदान किया जाएगा।
READ MORE