[fvplayer id=”10″]
देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में अचानक आग लग गई, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में आईसीयू में भर्ती 66 वर्षीय वीरवती की दम घुटने से मौत हो गई है तथा 16 लोगों के घायल होने की खबर है। तीन पुलिसकर्मी भी बचाव के दौरान झुलसे हैं।
READ MOREउत्तराखंड के पूर्व सीएम मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी पंचतत्व में विलीन हो गए। वह 59 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।
READ MOREउत्तराखंड में मई के महीने ने इस बार लोगों को भीषण गर्मी का अहसास करा दिया है। मैदानी इलाकों में सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। हरिद्वार और पंतनगर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि राजधानी देहरादून में भी पारा 40 डिग्री के बेहद करीब दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार और उत्तरकाशी जिलों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
READ MOREमद्महेश्वर मंदिर की पवित्र उत्सव डोली मंगलवार को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से अपने मूल धाम के लिए भव्य धार्मिक परंपराओं और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ रवाना हुई। पंचकेदारों में द्वितीय केदार के रूप में पूजित भगवान मद्महेश्वर की डोली यात्रा के शुभारंभ पर पूरा ऊखीमठ क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “जय बाबा मद्महेश्वर” के जयघोषों से गूंज उठा। श्रद्धा, आस्था और भक्ति से ओतप्रोत इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय ग्रामीण और तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।
READ MOREपौड़ी में सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया का सख्त रुख मंगलवार को जल संस्थान कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान देखने को मिला। निरीक्षण में जहां एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) ड्यूटी के समय घर पर मिला, वहीं अधीक्षण अभियंता (एसई) भी कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेई के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने और एसई का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
READ MOREगंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में इन दिनों आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। चारधाम यात्रा अपने चरम पर पहुंच चुकी है और प्रतिदिन 30 हजार से अधिक श्रद्धालु दोनों धामों के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या से जहां होटल, धर्मशाला और स्थानीय कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं दूसरी ओर यात्रा मार्गों पर भारी जाम और भीड़ यात्रियों की परीक्षा भी ले रही है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखंड सरकार राज्य के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी अब भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसका ताजा उदाहरण सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में देखने को मिला है, जहां जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से सरकारी स्तर पर अल्ट्रासाउंड सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। इसके चलते 10 जून तक मरीजों को सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा नहीं मिल पाएगी।
READ MORE
देशभर में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल पहुंचने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। मानसून इस बार सामान्य तिथि से करीब तीन दिन की देरी से केरल पहुंचा है, लेकिन इसके सक्रिय होते ही देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। इसका असर आने वाले दिनों में उत्तराखंड में भी देखने को मिल सकता है।
READ MORE