[fvplayer id=”10″]
टिहरी बांध झील के निकट स्थित रामगांव और बौर गांव की पंचायती एवं सरकारी भूमि की प्रस्तावित नीलामी के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर नीलामी प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई।
READ MOREप्रतापनगर ब्लॉक के देवल गांव में अनुसूचित जाति के युवक केतन लाल की मौत के मामले को लेकर टिहरी जिले में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। एक ओर जहां भीम आर्मी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रतापनगर पहुंचना चाहती थी, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के लोगों ने संगठन के प्रस्तावित दौरे का विरोध करते हुए इसे गांव के सामाजिक माहौल को प्रभावित करने की कोशिश बताया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को नरेंद्रनगर बाईपास पर ही रोक दिया, जिसके बाद उन्होंने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
READ MOREचमोली जिले के कर्णप्रयाग में 16 जून को सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद दर्ज मामलों, गुरुद्वारा परिसर में जारी तनाव और विभिन्न सिख संगठनों द्वारा लगाए गए आरोपों के बीच उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने बड़ा फैसला लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच चमोली से हरिद्वार ट्रांसफर कर दी है। साथ ही घटना के दौरान स्थानीय पुलिस के आचरण और व्यवहार को लेकर लगाए गए आरोपों की उच्चस्तरीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
READ MOREशिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता को लेकर प्रदेशभर के प्राथमिक शिक्षकों में बढ़ता असंतोष सोमवार को सड़कों पर दिखाई दिया। राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में देहरादून पहुंचे शिक्षकों ने टीईटी से छूट की मांग को लेकर सचिवालय कूच किया। हालांकि पुलिस और प्रशासन ने शिक्षकों को सचिवालय पहुंचने से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इसके विरोध में शिक्षक सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
READ MOREउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड की सूचना मिलते ही अपना अलीगढ़ दौरा बीच में ही रद्द कर दिया और तत्काल राजधानी के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री अलीगढ़ में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल थे, तभी उन्हें लखनऊ में हुई इस दुखद घटना की जानकारी मिली। हादसे में कई बच्चों की मौत की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संक्षिप्त करते हुए तुरंत राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी के निर्देश जारी किए।
READ MOREउत्तराखंड में बढ़ते भूमि घोटालों, सरकारी और वन भूमि पर अवैध कब्जों तथा भू-माफियाओं के कथित प्रभाव के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को राजधानी देहरादून में बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय से सचिवालय तक पैदल मार्च कर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर भू-माफियाओं को संरक्षण देने और अवैध कब्जों पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखंड ने मूल्यवर्धित कृषि उत्पादों के निर्यात के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर से पहली बार 24 मीट्रिक टन फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज की खेप इराक के लिए रवाना की गई है। इस निर्यात के साथ ही राज्य के प्रसंस्कृत कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे न केवल राज्य के कृषि निर्यात को नई गति मिलेगी, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि आधारित उद्योगों को मजबूत करने के नए अवसर भी पैदा होंगे।
READ MORE
बलूनी पब्लिक स्कूल, कोटद्वार में सोमवार को सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। देशभर में तीरंदाजी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण और कोटद्वार के मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने पारंपरिक अंदाज में तीर चलाकर किया। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों और विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया।
READ MORE