[fvplayer id=”10″]
टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र की शिवपुरी पुलिस चौकी में तैनात चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गंभीर रूप से घायल विनोद शर्मा को तत्काल एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस विभाग, स्थानीय प्रशासन और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
READ MOREनगरासू गुरुद्वारा साहिब में पिछले चार दिनों से चल रहा विवाद मंगलवार को समाप्त हो गया। पंजाब से पहुंचे आठ सदस्यीय शिष्टमंडल और गुरुद्वारा प्रबंधन के बीच हुई वार्ता के बाद पांचों निहंग सिखों को पंजाब रवाना कर दिया गया। हालांकि विवाद समाप्त होने के बावजूद स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी बनी हुई है कि पूरे घटनाक्रम के दौरान तनाव, पत्थरबाजी और अव्यवस्था के आरोपों के बावजूद किसी भी निहंग के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।
READ MOREटिहरी बांध झील के निकट स्थित रामगांव और बौर गांव की पंचायती एवं सरकारी भूमि की प्रस्तावित नीलामी के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर नीलामी प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई।
READ MOREप्रतापनगर ब्लॉक के देवल गांव में अनुसूचित जाति के युवक केतन लाल की मौत के मामले को लेकर टिहरी जिले में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। एक ओर जहां भीम आर्मी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रतापनगर पहुंचना चाहती थी, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के लोगों ने संगठन के प्रस्तावित दौरे का विरोध करते हुए इसे गांव के सामाजिक माहौल को प्रभावित करने की कोशिश बताया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को नरेंद्रनगर बाईपास पर ही रोक दिया, जिसके बाद उन्होंने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
READ MOREचमोली जिले के कर्णप्रयाग में 16 जून को सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद दर्ज मामलों, गुरुद्वारा परिसर में जारी तनाव और विभिन्न सिख संगठनों द्वारा लगाए गए आरोपों के बीच उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने बड़ा फैसला लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच चमोली से हरिद्वार ट्रांसफर कर दी है। साथ ही घटना के दौरान स्थानीय पुलिस के आचरण और व्यवहार को लेकर लगाए गए आरोपों की उच्चस्तरीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
READ MOREशिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता को लेकर प्रदेशभर के प्राथमिक शिक्षकों में बढ़ता असंतोष सोमवार को सड़कों पर दिखाई दिया। राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में देहरादून पहुंचे शिक्षकों ने टीईटी से छूट की मांग को लेकर सचिवालय कूच किया। हालांकि पुलिस और प्रशासन ने शिक्षकों को सचिवालय पहुंचने से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इसके विरोध में शिक्षक सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच यदि हौसले बुलंद हों, तो सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचना संभव है। चमोली जिले के कर्णप्रयाग निवासी अनुराग पुरोहित ने इसका प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र अनुराग ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में 720 में से 655 अंक प्राप्त करते हुए 99.93 पर्सेंटाइल हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1202 प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
READ MORE
देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी अभियानों और भारत की सुरक्षा नीति को मजबूत बनाने में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। तिलक स्मारक ट्रस्ट ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। यह सम्मान उन्हें 1 अगस्त को पुणे में आयोजित एक विशेष समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों प्रदान किया जाएगा।
READ MORE