[fvplayer id=”10″]
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार को आखिरकार टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक स्थित देवल गांव पहुंचे, जहां उन्होंने केतन लाल के शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। परिवार से घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद सांसद ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि इस हत्याकांड की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जानी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि केतन लाल को न्याय दिलाने की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक पूरी मजबूती के साथ लड़ी जाएगी।
READ MOREउत्तराखंड के सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन हरकत में आ गया है। एमबीबीएस बैच 2023 के छात्रों ने कॉलेज के एक पीजी (स्नातकोत्तर) छात्र पर अभद्र व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद संस्थान में एंटी रैगिंग तंत्र सक्रिय हो गया है और मामले की जांच के लिए एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है। प्रशासन का कहना है कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित छात्र के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
READ MOREउत्तराखंड में सड़क नेटवर्क को आधुनिक और मजबूत बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में राज्य की लगभग 7,000 करोड़ रुपये लागत वाली विभिन्न सड़क एवं राजमार्ग परियोजनाओं पर सहमति बनी। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। बैठक के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार, नए बाइपास, फोरलेन सड़कें, टनल निर्माण और चारधाम सहित सीमांत क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूत करने से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई।
READ MOREलंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून ने उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। मंगलवार को मानसून ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में प्रवेश कर लिया, जिसके बाद कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में मानसून पूरे राज्य में पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। इसके साथ ही दो जुलाई से वर्षा की तीव्रता और बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में अगले चार दिनों तक भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसको देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
READ MOREउत्तराखंड की होनहार एथलीट और ओलंपियन अंकिता ध्यानी ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंकिता ने न केवल स्वर्ण पदक अपने नाम किया, बल्कि सितंबर में जापान में आयोजित होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है और खेल प्रेमियों ने इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।
READ MOREउत्तराखंड के विभिन्न पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देकर सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले युवक को उत्तराखंड पुलिस ने हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर राज्य के सभी पुलिस थानों में बम विस्फोट करने की धमकी दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दबोच लिया।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच यदि हौसले बुलंद हों, तो सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचना संभव है। चमोली जिले के कर्णप्रयाग निवासी अनुराग पुरोहित ने इसका प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र अनुराग ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में 720 में से 655 अंक प्राप्त करते हुए 99.93 पर्सेंटाइल हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1202 प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
READ MORE
देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी अभियानों और भारत की सुरक्षा नीति को मजबूत बनाने में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। तिलक स्मारक ट्रस्ट ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। यह सम्मान उन्हें 1 अगस्त को पुणे में आयोजित एक विशेष समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों प्रदान किया जाएगा।
READ MORE