[fvplayer id=”10″]
विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में चढ़ावे में कथित हेराफेरी के आरोपों ने धार्मिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। आरोप सामने आने के बाद श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच समिति गठित कर दी है। समिति को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के लिए अलग से आंतरिक टीम भी बनाई गई है।
READ MOREजापान के आध्यात्मिक गुरु श्री बाला कुंभ गुरु मुनि (ताकायुकी होशी) अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। उत्तराखंड आगमन पर उन्होंने सबसे पहले धर्मनगरी हरिद्वार में मां गंगा के पावन तट पर स्नान किया तथा विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल होकर देश-दुनिया की सुख-समृद्धि, शांति और मानव कल्याण की कामना की।
READ MOREकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर गुरुवार को उस समय अप्रत्याशित स्थिति पैदा हो गई, जब सोनप्रयाग में प्रस्तावित मॉक ड्रिल शुरू होने से ठीक पहले मुनकटिया क्षेत्र में पहाड़ी से अचानक पत्थर और मलबा गिरने लगा। आपदा प्रबंधन एजेंसियां जहां संभावित आपदा से निपटने के अभ्यास की तैयारी में जुटी थीं, वहीं कुछ ही मिनटों में उन्हें वास्तविक आपदा से निपटने के लिए मैदान में उतरना पड़ा। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। आधे घंटे के भीतर मलबा हटाकर मार्ग को फिर से चालू किया गया और दोनों ओर फंसे यात्रियों को सुरक्षित पार कराया गया।
READ MOREउत्तराखंड में मानसून के सक्रिय होते ही पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। गुरुवार तड़के लगातार हो रही बारिश के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरोबगड़ के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे, जिससे हाईवे करीब पांच घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा। मार्ग बंद होने से बदरीनाथ धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और अन्य यात्रियों को लंबे समय तक जाम में फंसे रहना पड़ा। प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग की टीमों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर यातायात को दोबारा सुचारु कराया।
READ MOREचमोली जिले के ज्योतिर्मठ विकासखंड स्थित पगनो गांव में गुरुवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। पहाड़ी से तेज बहाव के साथ आए मलबे और बोल्डरों ने गांव के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया। इस प्राकृतिक आपदा में एक आवासीय मकान की छत टूट गई, एक गोशाला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और 30 नाली से अधिक कृषि भूमि में मलबा भर जाने से तैयार हो रही फसल बर्बाद हो गई। हादसे के दौरान 70 वर्षीय सतेश्वर प्रसाद करीब आधे घंटे तक अपने टूटे हुए मकान के अंदर फंसे रहे। ग्रामीणों ने जोखिम उठाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
READ MOREउत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के बेड़े को आधुनिक और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है। रोडवेज बोर्ड ने निगम के लिए 814 नई बसों की खरीद को मंजूरी दे दी है। बुधवार को सचिवालय में आयोजित रोडवेज बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बोर्ड के अध्यक्ष एल. फैन्नई की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई बसों की खरीद के अलावा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि, तकनीकी कर्मचारियों की आउटसोर्स भर्ती और अन्य प्रशासनिक प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच यदि हौसले बुलंद हों, तो सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचना संभव है। चमोली जिले के कर्णप्रयाग निवासी अनुराग पुरोहित ने इसका प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र अनुराग ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में 720 में से 655 अंक प्राप्त करते हुए 99.93 पर्सेंटाइल हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1202 प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
READ MORE
देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी अभियानों और भारत की सुरक्षा नीति को मजबूत बनाने में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। तिलक स्मारक ट्रस्ट ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। यह सम्मान उन्हें 1 अगस्त को पुणे में आयोजित एक विशेष समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों प्रदान किया जाएगा।
READ MORE