[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड के सीमांत चमोली जिले के देवाल विकासखंड स्थित वाण गांव की बेटी भागीरथी बिष्ट ने अपनी शानदार प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। हैदराबाद में आयोजित मैराथन प्रतियोगिता में 24 वर्षीय भागीरथी ने 42 किलोमीटर की दौड़ में सिल्वर मेडल हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने यह लंबी दूरी महज 2 घंटे 51 मिनट में पूरी की। उनकी इस उपलब्धि से वाण गांव के साथ ही पूरे देवाल और चमोली क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
READ MOREउत्तराखंड में मानसून के कारण धीमी पड़ी चारधाम यात्रा अब सितंबर के मध्य से फिर रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। यात्रा के दूसरे चरण में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। हेली सेवाओं का संचालन 15 सितंबर 2026 से शुरू होगा, जबकि इसके लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग 7 सितंबर से शुरू की जाएगी।
READ MOREउत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बारावफात जुलूस के दौरान दिए गए कथित भड़काऊ भाषण के मामले में पुलिस ने मुफ्ती मुजीब को गिरफ्तार कर लिया है। इंटरनेट मीडिया पर भाषण का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी। शुक्रवार देर रात हिरासत में लिए गए मुफ्ती मुजीब से पूछताछ के बाद शनिवार को उनकी गिरफ्तारी की गई। पुलिस अब उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
READ MOREसोशल मीडिया पर बाइक राइडिंग और स्टंट के वीडियो बनाने का जुनून एक परिवार के लिए जिंदगीभर का दर्द बन गया। सहसपुर क्षेत्र के हिंदूवाला में हुए सड़क हादसे में यूट्यूबर आस मोहम्मद उर्फ आशु की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन टक्कर इतनी गंभीर थी कि हेलमेट भी उन्हें नहीं बचा सका। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
READ MOREउत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार और पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने को लेकर पहल तेज हो रही है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रलाद जोशी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
READ MOREअसम राइफल्स और यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (USI), नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को वार्षिक मेजर बॉब खाथिंग मेमोरियल लेक्चर 2026 का आयोजन USI परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत, राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय एकीकरण से जुड़े समकालीन मुद्दों पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देने के साथ मेजर बॉब खाथिंग की उल्लेखनीय विरासत को याद करना रहा।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

भारतीय सेना के सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों, वीर नारियों और बलिदानी सैनिकों के आश्रितों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल की गई है। भारतीय सेना और देहरादून स्थित कंबाइंड (पीजी) इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (CIMS) एंड UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के बीच शैक्षणिक सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) हुआ है। इस समझौते के तहत सैन्य परिवारों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में विशेष आर्थिक सहायता और फीस में छूट प्रदान की जाएगी।
READ MORE
उत्तराखंड में साहसिक और शीतकालीन पर्यटन को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से ‘अल्टीमेट उत्तराखंड MTB चैलेंज 2026’ का आयोजन एक बार फिर होने जा रहा है। सात दिनों तक चलने वाला यह रोमांचक माउंटेन बाइकिंग अभियान 14 से 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभागी उत्तराखंड के चुनौतीपूर्ण पहाड़ी रास्तों से गुजरते हुए करीब 700 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए दुनिया के विभिन्न देशों से 60 से अधिक एलीट एवं UCI-लाइसेंसधारी पेशेवर साइकिलिस्टों के शामिल होने की उम्मीद है।
READ MORE