[fvplayer id=”10″]
उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। टनल के भीतर निर्माण कार्य के दौरान ऊपर से शॉटक्रीट (स्लैब) का एक हिस्सा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद निर्माण स्थल पर काम कर रहे अन्य श्रमिकों में भारी आक्रोश फैल गया। श्रमिकों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए काम बंद कर दिया और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने के साथ-साथ सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत करने की मांग की।
READ MOREउत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए हल्द्वानी में नई हाईकोर्ट भवन के निर्माण के लिए चिह्नित भूमि छह सप्ताह के भीतर हाईकोर्ट प्रशासन को सौंपने का निर्देश दिया है। शीर्ष अदालत के इस फैसले के बाद वर्षों से चल रही हाईकोर्ट के स्थानांतरण की प्रक्रिया को नई गति मिलने की उम्मीद है।
READ MOREउत्तराखंड के पहाड़ों से रोजगार की तलाश में हो रहे पलायन को रोकने के लिए स्वरोजगार और आधुनिक खेती को सबसे प्रभावी विकल्प माना जा रहा है। पौड़ी जिले के बीरोंखाल विकासखंड के सीमांत गांव जमरिया के दो किसान सुरेंद्र सिंह रावत और मंगल सिंह चौधरी इस सोच को वास्तविकता में बदल रहे हैं। दोनों किसानों ने आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक खेती और उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर सेब बागवानी में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। आज वे न केवल अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं, बल्कि अपने क्षेत्र के अन्य किसानों और युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन गए हैं।
READ MOREकेंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नमामि गंगे’ परियोजना के तहत गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पिछले चार दशकों में हजारों करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद उत्तराखंड में गंगा और उसकी सहायक नदियों में प्रदूषण कम करने का लक्ष्य अभी भी अधूरा है। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की ताजा परफॉर्मेंस ऑडिट रिपोर्ट ने उत्तराखंड में योजना के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
READ MOREहरेला पर्व के अवसर पर जनपद उत्तरकाशी के भटवाड़ी तहसील अंतर्गत ग्राम सेंज स्थित श्री मलूक पीठ सेवा संस्थान न्यास में गुरुवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, हरियाली को प्रोत्साहित करना तथा भावी पीढ़ियों को प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।
READ MOREगढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के लिए एक ही दिन में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं हुई हैं। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि 18 जुलाई से रामनगर–देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय की सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (CEC) ने लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर अधिकांश आवश्यक वाहनों के संचालन का रास्ता भी साफ कर दिया है। सांसद ने इन दोनों निर्णयों को क्षेत्र के विकास, पर्यटन, व्यापार और आम लोगों की सुविधा के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी अभियानों और भारत की सुरक्षा नीति को मजबूत बनाने में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। तिलक स्मारक ट्रस्ट ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। यह सम्मान उन्हें 1 अगस्त को पुणे में आयोजित एक विशेष समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों प्रदान किया जाएगा।
READ MORE
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियां उफान पर हैं। इसी बीच बागेश्वर जिले के कपकोट से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। सोमवार को शिवालय मंदिर के पास सरयू नदी में अपनी मां के साथ पानी भरने गया 7 वर्षीय राकेश अचानक पैर फिसलने से नदी के तेज बहाव में बह गया। देखते ही देखते मासूम आंखों से ओझल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि स्थानीय लोगों और प्रशासन ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
READ MORE