[fvplayer id=”10″]
हेमवती नंदन बहुगुणा (एचएनबी) गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा रविवार को विवादों में घिर गई। विश्वविद्यालय के चौरास परिसर सहित चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन के कथित इस्तेमाल, बिजली आपूर्ति बाधित होने और परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए छात्र नेताओं ने हंगामा किया। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र नेताओं और शिक्षकों के बीच तीखी बहस भी हुई, जिसके चलते स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कीर्तिनगर पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। छात्र नेताओं ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए परीक्षा को पूरी तरह नियमों के अनुरूप संपन्न बताया है।
READ MOREहरिद्वार पुलिस ने नकली नोटों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पंजाब से दो कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में नकली नोटों की सप्लाई की थी। मामले में पहले गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों से पूछताछ के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई। अब तक इस प्रकरण में कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि पुलिस पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
READ MOREभानियावाला-जॉलीग्रांट-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना को लेकर पेड़ों की कटाई पर उठे विवाद के बीच भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने विस्तृत स्पष्टीकरण जारी किया है। प्राधिकरण का कहना है कि परियोजना के तहत किए जा रहे सभी कार्य न्यायालय के निर्देशों, वैधानिक स्वीकृतियों और पर्यावरणीय नियमों का पूर्ण पालन करते हुए किए जा रहे हैं।
READ MOREपूर्वी भारत के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित पर्यटन व्यापार मंच ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) कोलकाता में उत्तराखंड ने इस वर्ष अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। तीन दिवसीय आयोजन के पहले दिन उत्तराखंड सरकार के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड पर्यटन पवेलियन का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य की पर्यटन संभावनाओं, नई नीतियों और पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार की योजनाओं को देश-विदेश से आए ट्रैवल ट्रेड प्रतिनिधियों के सामने रखा।
READ MOREबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गई है। दान-चढ़ावे से जुड़े मामलों के बाद अब बद्रीनाथ धाम में वीआईपी दर्शन के नाम पर प्रति श्रद्धालु ₹1100 शुल्क वसूले जाने का मामला चर्चा में है। आरोप है कि यह शुल्क बिना बोर्ड की औपचारिक स्वीकृति के लागू किया गया, जिससे समिति की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
READ MOREउत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहां वाटर पार्क घूमने निकली एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर एक होटल के कमरे में सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का शिकार बनाया गया। आरोप है कि इस हैवानियत को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि पीड़िता की सहेली का मुंहबोला भाई, उसका चाचा और दो अन्य अज्ञात युवक हैं। पीड़िता ने किसी तरह होटल के कमरे से अपने परिजनों को फोन कर आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। घटना के बाद से ही इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच यदि हौसले बुलंद हों, तो सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचना संभव है। चमोली जिले के कर्णप्रयाग निवासी अनुराग पुरोहित ने इसका प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र अनुराग ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में 720 में से 655 अंक प्राप्त करते हुए 99.93 पर्सेंटाइल हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1202 प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
READ MORE
देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी अभियानों और भारत की सुरक्षा नीति को मजबूत बनाने में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। तिलक स्मारक ट्रस्ट ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। यह सम्मान उन्हें 1 अगस्त को पुणे में आयोजित एक विशेष समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों प्रदान किया जाएगा।
READ MORE