[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड सरकार ने भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। जलविद्युत परियोजनाओं के सामने बढ़ती चुनौतियों और सीमित होते विकल्पों के बीच राज्य सरकार अब स्वच्छ एवं टिकाऊ ऊर्जा स्रोतों पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। इसी दिशा में धामी सरकार ने ग्रीन हाइड्रोजन पावर नीति को मंजूरी देने के बाद प्रदेश में “ग्रीन हाइड्रोजन वैली” विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू कर दिया है।
READ MOREभारत-तिब्बत सीमा से सटे उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र नीती घाटी में रविवार को रोमांच, साहस और फिटनेस का अनूठा संगम देखने को मिला। पर्यटन विभाग, आईटीबीपी और भारतीय सेना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन-2026” का रंगारंग शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस आयोजन का उद्देश्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना, सीमांत गांवों की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाना और युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
READ MOREउत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए एक महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना पर काम शुरू होने जा रहा है। रायपुर से लच्छीवाला तक सौंग नदी के किनारे लगभग 15 किलोमीटर लंबी फोर लेन ग्रीनफील्ड एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। राज्य सरकार ने इस परियोजना के सर्वेक्षण और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए एक करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। परियोजना के पूरा होने के बाद देहरादून शहर को एक नया बाईपास मिलेगा, जिससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा और जौलीग्रांट एयरपोर्ट तक पहुंचना भी पहले से अधिक आसान हो जाएगा।
READ MOREस्थानीय निकाय चुनाव के बीच नरेंद्रनगर नगर पालिका परिषद में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र गुसाईं का नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय का जश्न मनाया, वहीं कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
READ MOREप्रदेश में मौसम के अचानक बिगड़े मिजाज ने रविवार को चारधाम यात्रा समेत आम जनजीवन पर व्यापक असर डाला। मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को चार घंटे के लिए रोक दिया। वहीं बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर पत्थर और मलबा गिरने से यातायात बाधित रहा। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से लोगों को गर्मियों में भी सर्दियों जैसा एहसास हुआ।
READ MOREजहां देश के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब में मौसम का अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही हल्की बर्फबारी ने पूरे क्षेत्र को सफेद चादर से ढक दिया है। बर्फबारी के कारण जहां एक ओर तीर्थयात्री रोमांचित हैं, वहीं दूसरी ओर ठंड और फिसलनभरे रास्तों ने प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

कहा जाता है कि यदि इंसान के इरादे मजबूत हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो कोई भी मुश्किल राह सफलता का रास्ता बन जाती है। ऋषिकेश की रहने वाली मीनाक्षी भाटिया ने इस कहावत को सच साबित कर दिखाया है। साधारण परिवार से आने वाली मीनाक्षी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की पीसीएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए एसडीएम पद पर चयन प्राप्त किया है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है।
READ MORE
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए जल्द ही एक बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है। अब तीर्थयात्रियों को कड़ाके की ठंड में गर्म पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। केदारनाथ धाम में बायोमास पैलेट्स से संचालित विशेष गीजरों के माध्यम से 24 घंटे गर्म पानी उपलब्ध कराने की अभिनव योजना पर कार्य शुरू कर दिया गया है। यह देश का पहला ऐसा प्रयोग माना जा रहा है, जिसमें समुद्र तल से लगभग 11,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित क्षेत्र में चौबीसों घंटे गर्म पानी की व्यवस्था की जाएगी।
READ MORE