[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड के प्रसिद्ध तुंगनाथ ट्रैक मार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। देवरियाताल से चोपता-बनियाकुंड होते हुए तुंगनाथ की ओर ट्रैकिंग के दौरान रास्ता भटक गए पांच पर्यटकों को जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। सभी पर्यटक सकुशल हैं और उनकी स्वास्थ्य स्थिति सामान्य बताई गई है।
READ MOREउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की बहुप्रतीक्षित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा रविवार को प्रदेशभर में शांतिपूर्ण और कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संपन्न हुई। 13 जिलों के 449 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 83 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पहली बार अत्याधुनिक तकनीक का व्यापक इस्तेमाल किया गया। केंद्रों पर एआई आधारित कैमरे, सीसीटीवी और जैमर लगाए गए थे, जिनकी मदद से आयोग के कंट्रोल रूम से पूरे परीक्षा संचालन की लाइव निगरानी की गई।
READ MOREभारतीय सेना को जल्द ही नया नेतृत्व मिलने जा रहा है। वर्तमान उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को देश का अगला सेना प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया गया है। वह 30 जून को सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण करेंगे। मौजूदा सेना प्रमुख उपेन्द्र द्विवेदी इसी दिन सेवानिवृत्त हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ का सेना प्रमुख बनना कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि वर्ष 1997 के बाद पहली बार आर्मर्ड कोर (बख्तरबंद रेजिमेंट) से संबंधित कोई अधिकारी सेना की सर्वोच्च कमान संभालेगा।
READ MOREभारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून के इतिहास में शनिवार का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। पहली बार आईएमए से प्रशिक्षण प्राप्त कर नौ महिला कैडेट भारतीय सेना में स्थायी कमीशन प्राप्त अधिकारी बनीं। राष्ट्रपति और तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू ने भव्य पासिंग आउट परेड (पीओपी) की सलामी लेकर नवनियुक्त अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कुल 481 भारतीय कैडेटों के साथ 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट भी सैन्य अधिकारी बने।
READ MOREसीमांत जनपद पिथौरागढ़ के जाराजिबली डाकघर में लंबे समय तक डाक वितरण नहीं होने का मामला सामने आने के बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने पर जाराजिबली में तैनात डाकसेवक पारुल को निलंबित कर दिया गया है। मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए डाक अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी किए हैं। साथ ही क्षेत्र में डाक सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए अतिरिक्त डाककर्मी की तैनाती भी कर दी गई है।
READ MOREसहसपुर क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या के बाद रविवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। हत्या से आक्रोशित लोगों की भीड़ ने आरोपियों के दो घरों में आग लगा दी, पुलिस पर पथराव किया और हाईवे जाम करने का प्रयास किया। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पूरे इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल के साथ आईटीबीपी की तैनाती की गई है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी से एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक घटना सामने आई है। मोरी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सुदूर फतेपर्वत क्षेत्र के प्रसिद्ध चांगसील बुग्याल में बीती रात आकाशीय बिजली गिरने से भारी तबाही मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा में 150 से अधिक भेड़-बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और प्रभावित पशुपालक परिवारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
READ MORE
नकली एवं अवैध दवाओं के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) और गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने देहरादून में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान देश की कई प्रतिष्ठित दवा कंपनियों के नाम और ब्रांड का दुरुपयोग कर कथित रूप से नकली दवाइयों का निर्माण किए जाने का खुलासा हुआ। टीम ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में संदिग्ध दवाइयां, पैकिंग सामग्री, नकली लेबल, रैपर और निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
READ MORE