[fvplayer id=”10″]
देहरादून के कांवली रोड पर बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खनन सामग्री से लदे एक अनियंत्रित डंपर ने सड़क किनारे पैदल जा रहे मजदूर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और गुस्साए लोगों ने सड़क पर टायर और लकड़ियां जलाकर करीब साढ़े चार घंटे तक जाम लगा दिया।
READ MOREउत्तराखंड के पहाड़ी गांव अब केवल प्राकृतिक सुंदरता के लिए ही नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक बदलाव के लिए भी पहचान बना रहे हैं। टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक स्थित कैपार्स-बासर गांव और कर्णप्रयाग विकासखंड के चमाली गांव ने एक ऐसी पहल शुरू की है, जो पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बनती जा रही है। इन गांवों में शादी समारोहों, मांगलिक आयोजनों और सामाजिक कार्यक्रमों में शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।
READ MOREउत्तराखंड में पर्यटन और कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार बड़े स्तर पर योजनाएं तैयार कर रही है। इसी कड़ी में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में रोपवे परियोजनाओं और कोल्ड चेन इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सरकार का लक्ष्य है कि इन योजनाओं के माध्यम से पर्यटन को गति देने के साथ-साथ किसानों की आय में भी वृद्धि की जाए।
READ MOREउत्तराखंड के टिहरी जिले के ग्रामीण इलाकों में रसोई गैस की भारी किल्लत ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि कई गांवों में लोग महीनों से गैस सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं और मजबूरी में फिर से लकड़ी के चूल्हों पर खाना बनाने को विवश हैं। गैस एजेंसियों की लापरवाही और वितरण व्यवस्था की खामियों ने इस संकट को और गहरा कर दिया है।
READ MOREगोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति प्रोफेसर शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने गांधी हॉल सभागार में स्नातक छात्रों को संबोधित करते हुए पंतनगर को ‘अवसरों की भूमि’ बताया। उन्होंने छात्रों को अपनी चार वर्षीय स्नातक यात्रा का अधिकतम लाभ उठाने और इसे केवल पढ़ाई तक सीमित न रखकर समग्र विकास के रूप में देखने के लिए प्रेरित किया।
READ MOREभारत के लिए गर्व का क्षण तब सामने आया जब दो भारतीय पत्रकारों आनंद आरके और सुपर्णा शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित पुलित्ज़र पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। उनके साथ पत्रकार नताली ओबिको पियरसन को भी इस सम्मान से नवाजा गया। इन तीनों को “इलस्ट्रेटेड रिपोर्टिंग एंड कमेंट्री” श्रेणी में यह पुरस्कार साइबर अपराध पर आधारित उनकी गहन और प्रभावशाली रिपोर्ट के लिए मिला, जिसे उन्होंने ब्लूमबर्ग के लिए तैयार किया था।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखण्ड शासन के सचिव संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन दीपक कुमार के नेतृत्व में 1 से 3 जून 2026 तक नई दिल्ली में भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में संस्कृत शिक्षा के संवर्धन, भारतीय ज्ञान परम्परा के वैश्विक प्रसार, नवीन शैक्षिक परियोजनाओं तथा कार्यक्रम क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।
READ MORE
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 पर दर्ज जनशिकायतों के निस्तारण में लगातार मिल रही लापरवाही पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की अनुपस्थिति और लंबित शिकायतों पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जबकि बिजली विभाग के एक अधीक्षण अभियंता का वेतन रोकने के आदेश भी दिए गए हैं।
READ MORE