[fvplayer id=”10″]
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति प्रोफेसर शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने गांधी हॉल सभागार में स्नातक छात्रों को संबोधित करते हुए पंतनगर को ‘अवसरों की भूमि’ बताया। उन्होंने छात्रों को अपनी चार वर्षीय स्नातक यात्रा का अधिकतम लाभ उठाने और इसे केवल पढ़ाई तक सीमित न रखकर समग्र विकास के रूप में देखने के लिए प्रेरित किया।
READ MOREभारत के लिए गर्व का क्षण तब सामने आया जब दो भारतीय पत्रकारों आनंद आरके और सुपर्णा शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित पुलित्ज़र पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। उनके साथ पत्रकार नताली ओबिको पियरसन को भी इस सम्मान से नवाजा गया। इन तीनों को “इलस्ट्रेटेड रिपोर्टिंग एंड कमेंट्री” श्रेणी में यह पुरस्कार साइबर अपराध पर आधारित उनकी गहन और प्रभावशाली रिपोर्ट के लिए मिला, जिसे उन्होंने ब्लूमबर्ग के लिए तैयार किया था।
READ MOREउत्तराखंड की ऊंची हिमालयी वादियों में स्थित पवित्र श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। बर्फबारी और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद प्रशासन, सेना और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मिलकर युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं, ताकि 23 मई से शुरू होने वाली इस विश्व प्रसिद्ध यात्रा को सफल, सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।
READ MOREउत्तराखंड में ट्रैफिक नियमों को लेकर सरकार अब सख्त रुख अपनाने जा रही है। अगर आप यातायात नियमों को हल्के में लेते हैं, तो आने वाले समय में आपकी जेब पर दोगुनी मार पड़ सकती है। राज्य सरकार मोटर यान अधिनियम 1988 के तहत जुर्माने की दरों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है, जिसके तहत 38 श्रेणियों में जुर्माना बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
READ MOREपौड़ी जनपद के सतपुली क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक पंकज कुमार की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रैतपुर गांव निवासी पंकज ने बीते शनिवार को कथित तौर पर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। घटना के बाद न केवल स्थानीय लोग बल्कि विभिन्न राजनीतिक दल और छात्र संगठन भी सड़क पर उतर आए हैं।
READ MOREउत्तराखंड के पवित्र धाम बद्रीनाथ मंदिर को हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। यह चारधाम यात्रा का एक प्रमुख केंद्र है, जहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस मंदिर की सबसे विशेष परंपराओं में से एक है इसके मुख्य पुजारी, जिन्हें “रावल” कहा जाता है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी जिले में मां गंगा के संरक्षण और स्वच्छता को समर्पित एक वृहद गंगा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। गंगा विचार मंच नमामि गंगे उत्तराखण्ड के प्रांत संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में प्रशासन, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तरकाशी स्थित मां गंगा के पावन तट केदारघाट में किया गया, जहां सैकड़ों लोगों ने मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया और गंगा को निर्मल एवं अविरल बनाए रखने का संकल्प लिया।
READ MORE
विश्व पर्यावरण दिवस और अपने 54वें जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश देते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधरोपण कर प्रदेशवासियों से भी अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।
READ MORE