[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सोमवार को विभिन्न आंदोलनों और प्रदर्शनों का केंद्र बनी रही। एक ओर नीट पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, तो दूसरी ओर प्रदेशभर से आए जूनियर हाईस्कूल शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर गर्जना रैली निकाली। वहीं आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने भी मांगों की अनदेखी के विरोध में आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। दिनभर राजधानी की सड़कों पर विरोध, नारेबाजी और पुलिस के साथ टकराव का माहौल बना रहा।
READ MOREउत्तराखंड में मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से सोमवार से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की शुरुआत हो गई। अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने, गणना प्रपत्र वितरित करने और आवश्यक जानकारियां एकत्र करने में जुट गए हैं। अभियान के पहले दिन प्रदेशभर से उत्साहजनक भागीदारी के साथ-साथ कई व्यावहारिक चुनौतियों की तस्वीर भी सामने आई।
READ MOREहिमालयी पारिस्थितिकी, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत यूनेस्को विश्व धरोहर क्षेत्र नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपेडिशन-2026 का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान उत्तराखंड के संवेदनशील हिमालयी क्षेत्रों में हो रहे पर्यावरणीय परिवर्तनों का वैज्ञानिक मूल्यांकन करेगा। रविवार को ज्योतिर्मठ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल ने अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
READ MOREउत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को प्रभावी और तकनीक आधारित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अभियान में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र एकत्र करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को एक माह के मोबाइल डाटा रिचार्ज के लिए 350 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। आयोग का मानना है कि डिजिटल प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए बीएलओ के पास पर्याप्त इंटरनेट सुविधा होना आवश्यक है।
READ MOREलंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे जिले के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बागेश्वर में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का आधिकारिक शुभारंभ हो गया है। पुलिस लाइन मालता के मैदान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पारदर्शी निगरानी और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। पहले दिन आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में 77 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल कर अगले चरण के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की।
READ MOREपित्थूवाला स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में परीक्षा के दौरान नकल के आरोपों से शुरू हुआ विवाद अब प्रशासनिक, शैक्षणिक और पुलिस स्तर पर गंभीर जांच का विषय बन गया है। मामले में एक बड़ा कदम उठाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने आरोपी दरोगा महेश कंडवाल को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, पुलिस ने भी पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

नैनीताल से घूमकर वापस लौट रहे सैलानियों की टवेरा टैक्सी गुरुवार को ज्योलीकोट के नंबर-1 बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। समय रहते चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते सभी घायल सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
READ MORE
जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए खुले में कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब ऐसे मामलों में 5 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही यदि कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था में अधिकारियों की लापरवाही सामने आती है तो उनकी जवाबदेही भी तय की जाएगी।
READ MORE