[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फूलों की घाटी में एक सैलानी के लापता होने से प्रशासन और बचाव एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। दयारा बुग्याल में एक ट्रेकर की तलाश अभी जारी ही है कि अब चमोली जिले स्थित फूलों की घाटी से एक अन्य पर्यटक के अचानक गायब होने की सूचना ने चिंता बढ़ा दी है। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF), वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें व्यापक खोज अभियान में जुट गई हैं।
READ MOREउत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया तेज गति से जारी है। अभियान के पहले तीन दिनों में ही प्रदेशभर में लगभग 19 लाख मतदाताओं तक गणनापत्र पहुंचाए जा चुके हैं। निर्वाचन विभाग का दावा है कि बूथ स्तर पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रियता के चलते यह अभियान निर्धारित लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
READ MOREउत्तराखंड के उच्च शिक्षा विभाग में लंबे समय बाद बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। सरकार ने राज्य के 115 से अधिक राजकीय डिग्री कॉलेजों में कार्यरत 500 से ज्यादा असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। उपसचिव उच्च शिक्षा अजीत सिंह द्वारा जारी इन आदेशों के बाद पूरे विभाग में हलचल तेज हो गई है।
READ MOREप्रतापनगर के देवल गांव निवासी 18 वर्षीय दलित युवक केतन लाल की प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद में हुई निर्मम हत्या के बाद पूरे टिहरी जनपद में आक्रोश का माहौल है। मंगलवार को जिला अस्पताल बौराड़ी में पोस्टमार्टम के बाद भी परिजनों ने कई घंटों तक शव उठाने से इनकार कर दिया। उनका साफ कहना था कि जब तक हत्या और मारपीट की घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
READ MOREजनपद पौड़ी गढ़वाल के कोट ब्लॉक स्थित वाड़ी गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। घर के पास घास लेने गई एक महिला पर गुलदार ने अचानक हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल फैल गया। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर आदमखोर गुलदार को मार गिराया।
READ MOREएक ओर सरकार जल जीवन मिशन और ‘हर घर नल’ योजना के जरिए प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड एकेश्वर की मवालस्यूं पट्टी के मासौं थपलियाल और मासौं मसेटा गांवों के करीब 200 परिवार पिछले 11 महीनों से गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। विडंबना यह है कि इस क्षेत्र में पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी एवं शिक्षाविद् डॉ. यशवंत सिंह कठोच का पैतृक गांव भी शामिल है, लेकिन शिकायतों और प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

नैनीताल से घूमकर वापस लौट रहे सैलानियों की टवेरा टैक्सी गुरुवार को ज्योलीकोट के नंबर-1 बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। समय रहते चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते सभी घायल सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
READ MORE
जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए खुले में कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब ऐसे मामलों में 5 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही यदि कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था में अधिकारियों की लापरवाही सामने आती है तो उनकी जवाबदेही भी तय की जाएगी।
READ MORE