[fvplayer id=”10″]
सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या के बाद भड़की हिंसा और उपद्रव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव में अभी भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जिसके मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
READ MOREदेश के प्रमुख उद्योगपति और मुकेश अंबानी ने सोमवार को उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। अंबानी की इस धार्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को कुल 10 करोड़ रुपये का दान भी दिया।
READ MOREमहाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय 15वीं उत्तराखंड स्टेट वुशू चैंपियनशिप का भव्य समापन हो गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए लगभग 300 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बीच देहरादून जिले की टीम ने सर्वाधिक 33 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। वहीं, नैनीताल ने 30 पदकों के साथ उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि पौड़ी की टीम चार स्वर्ण पदकों के साथ द्वितीय उपविजेता रही।
READ MOREभारत के अंतिम गांव माणा में स्थित क्षेत्र रक्षक भगवान घंटाकर्ण मंदिर के कपाट सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाटोद्घाटन के अवसर पर माणा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।
READ MOREआगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी नितिन नवीन का हालिया गोपनीय दौरा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। माना जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों के राजनीतिक हालात का आकलन किया, जिनमें मसूरी विधानसभा भी प्रमुख रूप से शामिल रही। मसूरी सीट पर भाजपा के भीतर बढ़ती दावेदारी और नेताओं की सक्रियता ने पार्टी नेतृत्व का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।
READ MOREउत्तर प्रदेश और देश के विमानन क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। लंबे इंतजार के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन आधिकारिक रूप से शुरू हो गया। पहली उड़ान के साथ ही जेवर ने देश के विमानन मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए एक नया इतिहास रच दिया। एयरपोर्ट के संचालन शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों को हवाई संपर्क की नई सुविधा प्राप्त हुई है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी से एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक घटना सामने आई है। मोरी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सुदूर फतेपर्वत क्षेत्र के प्रसिद्ध चांगसील बुग्याल में बीती रात आकाशीय बिजली गिरने से भारी तबाही मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा में 150 से अधिक भेड़-बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और प्रभावित पशुपालक परिवारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
READ MORE
नकली एवं अवैध दवाओं के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) और गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने देहरादून में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान देश की कई प्रतिष्ठित दवा कंपनियों के नाम और ब्रांड का दुरुपयोग कर कथित रूप से नकली दवाइयों का निर्माण किए जाने का खुलासा हुआ। टीम ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में संदिग्ध दवाइयां, पैकिंग सामग्री, नकली लेबल, रैपर और निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
READ MORE