[fvplayer id=”10″]
देहरादून के जेएसआर कॉन्टिनेंटल में हिलमेल का डिजिटल चैनल लॉच किया गया। इस अवसर पर सीडीएस जनरल अनिल चौहान वर्चुअल माध्यम से जुडे। जबकि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत और सुबोध उनियाल ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
READ MOREभारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।
READ MOREभारत का रक्षा क्षेत्र अब एक नए युग में प्रवेश करने जा रहा है। दशकों तक सैन्य विमान निर्माण में सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) का वर्चस्व रहा, लेकिन अब निजी क्षेत्र भी इस रणनीतिक क्षेत्र में मजबूती से कदम रख चुका है। गुजरात के वडोदरा स्थित टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) प्लांट में तैयार हो रहा एयरबस C-295 सैन्य परिवहन विमान जल्द ही देश को समर्पित किया जा सकता है। यह सिर्फ एक विमान नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
READ MOREउत्तराखंड सरकार राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए नई ईवी पॉलिसी लाने जा रही है। बढ़ते वैश्विक तेल संकट, खाड़ी क्षेत्र में तनाव और भविष्य की ऊर्जा चुनौतियों को देखते हुए सरकार अब पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है।
READ MOREपौड़ी गढ़वाल के कमांद गांव में गुलदार के आतंक ने एक बार फिर पहाड़ों में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष की भयावह तस्वीर सामने ला दी है। शुक्रवार शाम गांव के 60 वर्षीय मोहन उर्फ महेश चंद्र मलासी की गुलदार के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि ग्रामीणों में वन विभाग और प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
READ MOREउत्तराखंड में मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट और पारदर्शी बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की घोषणा कर दी है। राज्य में यह अभियान 29 मई 2026 से शुरू होगा, जिसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 8 जून से 7 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इस दौरान नागरिकों से गणना प्रपत्र भरवाए जाएंगे और मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

नैनीताल से घूमकर वापस लौट रहे सैलानियों की टवेरा टैक्सी गुरुवार को ज्योलीकोट के नंबर-1 बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। समय रहते चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते सभी घायल सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
READ MORE
जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए खुले में कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब ऐसे मामलों में 5 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही यदि कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था में अधिकारियों की लापरवाही सामने आती है तो उनकी जवाबदेही भी तय की जाएगी।
READ MORE