[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की उम्मीद जगी है। उत्तराखंड हाईकोर्ट के हालिया फैसले के बाद बिजली बिलों में शामिल वाटर टैक्स समाप्त होने की दिशा में कदम तेज हो गए हैं। अब इस फैसले को लागू करने पर शासन स्तर पर मंथन जारी है, और यदि इसे पूरी तरह लागू किया जाता है तो राज्य के करीब 30 लाख उपभोक्ताओं को सालाना लगभग 500 करोड़ रुपये की राहत मिल सकती है।
READ MOREउत्तराखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो न केवल संवेदनाओं को झकझोरती है, बल्कि मानवता पर विश्वास भी मजबूत करती है। 25 वर्षीय एक युवती, जो सड़क दुर्घटना के बाद ब्रेन डेड घोषित कर दी गई थी, उसके अंगदान से दो गंभीर रूप से बीमार मरीजों को नया जीवन मिला है।
READ MOREआगामी कुंभ और बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए उत्तराखंड रोडवेज ने अपने बेड़े को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने 259 नई बसों की खरीद को मंजूरी दे दी है, जिससे परिवहन व्यवस्था में व्यापक सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी।
READ MOREजिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर असर डालना शुरू कर दिया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि कई स्कूलों में पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो रही है, जबकि कुछ स्थानों पर बच्चों को भोजनमाता के भरोसे छोड़ने की नौबत आ गई है। यह स्थिति न केवल शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही है, बल्कि छोटे बच्चों के भविष्य को भी प्रभावित कर रही है।
READ MOREपहाड़ की सादगी और साहस अक्सर बड़े शहरों में भी अपनी अलग पहचान छोड़ जाते हैं। ऐसा ही एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है, जहां पहाड़ के जांबाज एसीपी ट्रैफिक संजय असवाल ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से एक विदेशी खिलाड़ी की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके इस सराहनीय कार्य ने न केवल पुलिस विभाग बल्कि पूरे उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है।
READ MOREउत्तराखंड के श्रीनगर क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए धन सिंह रावत ने सोमवार को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन योजनाओं में अल्केश्वर घाट के मरम्मत एवं पुनर्स्थापन कार्य का शिलान्यास तथा कंसमर्दनी सैंण में बाढ़ सुरक्षा परियोजना का लोकार्पण शामिल है। इन पहलों को क्षेत्र के समग्र विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

नैनीताल से घूमकर वापस लौट रहे सैलानियों की टवेरा टैक्सी गुरुवार को ज्योलीकोट के नंबर-1 बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। समय रहते चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते सभी घायल सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
READ MORE
जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए खुले में कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब ऐसे मामलों में 5 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही यदि कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था में अधिकारियों की लापरवाही सामने आती है तो उनकी जवाबदेही भी तय की जाएगी।
READ MORE