[fvplayer id=”10″]
हल्द्वानी क्षेत्र में जनगणना और बीएलओ ड्यूटी के कारण सरकारी प्राथमिक स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित होती नजर आ रही है। शिक्षकों की कमी पहले से ही एक बड़ी समस्या थी, लेकिन अब अतिरिक्त प्रशासनिक जिम्मेदारियों ने हालात को और गंभीर बना दिया है।
READ MOREसिद्ध पीठ माँ रेणुका जी गढ़ पर्वत, बरसाली में विराजमान हैं। माँ रेणुका जी की पूजा-अर्चना हिमाचल, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखण्ड से लेकर रंवाई के सारनौल तथा समूचे उत्तरकाशी जिले में की जाती है। लगभग 108 गाँवों की वे आराध्य कुलदेवी हैं।
READ MOREराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल रविवार को एक दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रियाद पहुंचे, जिसका उद्देश्य भारत और सऊदी अरब के बीच रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करना है। इस दौरान उन्होंने सऊदी अरब के शीर्ष नेतृत्व के साथ ऊर्जा, सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता से जुड़े मुद्दों पर कई उच्चस्तरीय बैठकें कीं।
READ MOREउत्तराखंड में न्यायिक व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। हाईकोर्ट ने जिला जज स्तर सहित कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिससे राज्य के कई जिलों में नई नियुक्तियां हुई हैं।
READ MOREसरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि पांडुलिपियों का स्वामित्व उनके मूल संरक्षकों के पास ही रहेगा। सरकार केवल इनके संरक्षण और डिजिटलीकरण में सहयोग प्रदान करेगी, जिससे निजी संग्रहकर्ताओं और संस्थाओं का विश्वास भी बना रहे।
READ MOREउत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। पवित्र गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिसके साथ ही देशभर में आस्था का एक विशाल पर्व शुरू हो गया है। कपाट खुलने के पहले दिन ही हजारों श्रद्धालु इन धामों में दर्शन के लिए पहुंचे और पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

नैनीताल से घूमकर वापस लौट रहे सैलानियों की टवेरा टैक्सी गुरुवार को ज्योलीकोट के नंबर-1 बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। समय रहते चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते सभी घायल सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
READ MORE
जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए खुले में कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब ऐसे मामलों में 5 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही यदि कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था में अधिकारियों की लापरवाही सामने आती है तो उनकी जवाबदेही भी तय की जाएगी।
READ MORE