[fvplayer id=”10″]
वनों के संरक्षण के साथ वन सम्पदाओं से राजस्व वृद्धि के लिए और प्रभावी प्रयास किये जाएं। वन विभाग के गेस्ट हाउस के आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। जड़ी-बूटियों, कृषिकरण तथा विपणन के क्षेत्र में कार्य के लिए और अधिक संभवनाएं तलाशी जाए। मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए कारगर उपाय किये जाएं। वनाग्नि प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण एवं ईको -टूरिज्म पर विशेष ध्यान दिया जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में वन विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये।
READ MOREमिलावटी कुट्टू का आटा बेचने वाले 30 दुकानों से खाद्य विभाग में आटा जब्त कर नष्ट कर दिया है। इन 30 दुकानों को अलग-अलग बड़े दुकानदारों ने कुट्टू का आटा बेचा था। साथ ही थाना बंसत विहार पुलिस ने मिलावट आटे की सप्लाई करने वाले तीन दुकानदारों को गिरफ्तार किया। कुट्टू बेचने वाले कुछ दुकानदारों के परिजन भी कुट्टू के आटे का पकवान बनाकर खाने से बीमार हुए हैं।
READ MOREआनंद वर्धन ने जिम्मेदारी मिलते ही अपनी प्राथमिकताओं को सार्वजनिक किया। अपनी प्राथमिकताओं में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और लाइवलीहुड को बताया। उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने चार्ज लेने के बाद क्या कुछ कहा आइये आपको बताते हैं।
READ MOREग्रीष्मकाल में आसन्न पेयजल संकट से निपटने के लिए पेयजल विभाग ने व्यापक तैयारी की है। पेयजल नलकूपों और पंपिंग योजनाओं पर निर्बाध रूप से पर्याप्त वोल्टेज के साथ बिजली आपूर्ति, निर्माण और अन्य कार्याे में एसटीपी शोधित जल का उपयोग करने और पाइप लाइनों को दुरूस्त रखने पर खास जोर दिया गया है। बीते वर्षों की स्थिति को देखते हुए विभाग संकट से पार पाने के लिए चौकस हो गया है।
READ MOREईद की नमाज अदा की गई। मस्जिदों, ईदगाहों और खुली जगहों पर सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। लोगों ने अल्लाह से अमन-शांति और खुशहाली की दुआ मांगी. नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
READ MOREहादसा चंबा-कोटी कॉलोनी रोड पर जाख के पास एक हुआ है। जहां एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वालों में 2 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग ऋषिकेश से आ रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखंड में आयोजित होने वाली प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए आज से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य के पर्यटन विभाग ने यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालु सुबह 7 बजे से आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
READ MORE
गढ़वाल और कुमाऊँ में होली का उल्लास अपने चरम पर पहुँच चुका है। वास्तविक होली से एक दिन पहले ही पहाड़ के गाँवों में उत्सव का रंग साफ दिखाई दे रहा है। शाम ढलते ही चौपालों और मंदिर प्रांगणों में लोग एकत्रित हो रहे हैं और बैठक होली की मधुर स्वर लहरियाँ गूंज रही हैं। ढोलक, मंजीरे और हारमोनियम की संगत में पारंपरिक होली गीत गाए जा रहे हैं।
READ MORE