[fvplayer id=”10″]
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचे। अपने दौरे में उन्होंने पहले हरिद्वार में एक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, इसके बाद पौड़ी गढ़वाल जनपद के यमकेश्वर स्थित जनता इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का विधिवत लोकार्पण किया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के उत्तराखंड दौरे का एक महत्वपूर्ण और भावनात्मक पक्ष भी सामने लाता है।
READ MOREउत्तराखंड के गढ़वाल अंचल की पर्वतश्रृंखलाओं, घने वनों और दुर्गम घाटियों के बीच 17वीं शताब्दी में एक ऐसी बालिका ने जन्म लिया, जिसने आने वाले समय में इतिहास की धारा ही बदल दी। यही बालिका आगे चलकर तीलू रौतेली के नाम से जानी गई, गढ़वाल की वीरांगना, साहस और आत्मसम्मान की प्रतीक।
READ MOREसनातन का मूल आग्रह आचरण पर है, पहचान पर नहीं। धर्म (कर्तव्य), अहिंसा, करुणा, संयम, ये मूल्य किसी एक समुदाय की बपौती नहीं। जब सनातन को संकीर्ण पहचान में कैद किया जाता है, तब वह अपने ही मूल से कट जाता है।
READ MOREमाधो सिंह भंडारी ने पहाड़ काटकर नहर निर्माण का संकल्प लिया—एक ऐसा कार्य जिसे उस समय लोग असंभव मानते थे। 17वीं शताब्दी में उन्होंने इस नहर का निर्माण करवाया। इस परियोजना के अंतर्गत कठोर चट्टानों को काटकर लगभग 600 मीटर लंबी सुरंग बनाई गई, जो उस युग की अद्भुत इंजीनियरिंग क्षमता को दर्शाती है। लोककथाओं के अनुसार, देवी को प्रसन्न करने और नहर के सफल निर्माण के लिए उन्होंने अपने पुत्र की बलि दी थी।
READ MOREश्रीनगर गढ़वाल के बाल्मीकि चौक (पीपलचौरी), श्रीनगर गढ़वाल के पास रहने वाले हरीश पंवार आज स्वरोजगार की एक प्रेरक कहानी बन चुके हैं। जिस उम्र में अधिकतर युवा नौकरी की तलाश में भटकते नजर आते हैं, उसी उम्र में हरीश ने मेहनत और दूरदृष्टि के बल पर न केवल अपनी पहचान बनाई, बल्कि दर्जनभर से अधिक गांवों और 50 से ज्यादा परिवारों के लिए रोज़गार का सहारा भी बने हैं।
READ MOREआज के भारत में नीति विशेषज्ञों की कमी नहीं है, लेकिन ऐसे लोग बहुत कम हैं जो नीति को फाइलों से निकालकर समाज की ज़मीन तक उतार सकें। शौर्य डोभाल इसी दुर्लभ श्रेणी में आते हैं। उन्होंने नीति को सत्ता का उपकरण नहीं, समाज परिवर्तन का माध्यम बनाया है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा खराब मौसम के कारण प्रभावित हो गया। गुरुवार को उन्हें पौड़ी और अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होना था, लेकिन प्रतिकूल मौसम के चलते उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद उन्होंने दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह था, लेकिन उनके नहीं पहुंच पाने से समर्थकों में मायूसी भी देखने को मिली।
READ MORE
उत्तराखंड की प्रतिभाएं आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेहनत और लगन के दम पर नई पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में पौड़ी गढ़वाल के खण्ड तल्ला (पैठाणी) गांव के होनहार युवा धावक कुलदीप नेगी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पहाड़ की प्रतिभाओं में किसी भी चुनौती का सामना करने की अद्भुत क्षमता होती है। चमोली जनपद के सीमांत और दुर्गम मलारी क्षेत्र में आयोजित प्रतिष्ठित नीति हाफ मैराथन में कुलदीप नेगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर पूरे पौड़ी जिले और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
READ MORE