[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड में प्रचार 12 फरवरी को थम जाना है। लिहाजा मौसम के ठीक रहने पर पीएम मोदी 10 फरवरी को अल्मोड़ा और हरिद्वार में छोटी फिजिकल सभा भी कर सकते हैं। भाजपा ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। चुनाव आयोग ने एक रैली स्थल पर 1000 लोगों को ही जमा करने की इजाजत दी है।
READ MOREउत्तराखंड में अभी तक रवायत यही रही है कि जनता हर बार सत्ताधारी दल को बदल देती है। अभी तक यह सिलसिला बदस्तूर जारी रहा है। लेकिन क्या 2022 के चुनावी महासमर में भी ऐसा होगा। क्या उत्तराखंड के सियासी संग्राम में पहली बार खम ठोक रही आम आदमी पार्टी कुछ ‘अप्रत्याशित’ जा रही है। क्या आम आदमी के सीएम पद के प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल को लेकर ‘अंडर करंट’ भाजपा और कांग्रेस को बड़ा झटका दे सकता है। आखिर इस बार मतदाता साइलेंट क्यों है। क्या यही चुप्पा वोटर उत्तराखंड का सियासी भविष्य बदलने जा रहा है। इसी की पड़ताल करने के लिए हिल-मेल की टीम उत्तरकाशी की चर्चित विधानसभा सीट गंगोत्री पहुंची।
READ MOREभाजपा सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में तीन रैलियां करेंगे। उनकी एक रैली अल्मोड़ा, दूसरी श्रीनगर और तीसरी हरिद्वार में होगी। पहले पीएम मोदी की छह रैलियां प्रस्तावित थीं लेकिन कोविड के खतरे और रैलियों पर चुनाव आयोग की रोक के बाद इसे पहले चार और अब तीन कर दिया गया है।
READ MOREयमकेश्वर से विधायक ऋतु खंडूरी का टिकट कटा, 10 सीटों पर बदले गए प्रत्याशी, खानपुर से कुंवर प्रणव चैंपियन की पत्नी को मिला टिकट। श्रीनगर से डा. धन सिंह रावत, चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज, लैंसडाउन से दलीप सिंह रावत, धारचूला से धन सिंह धामी, डीडीहाट से बिशन सिंह चुफाल, पिथौरागढ़ से चंद्रा पंत, गंगोलीहाट से फकीर राम टम्टा, कपकोट से सुरेश गड़िया को मैदान में उतारा गया।
READ MOREदेश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 12 अन्य सैन्यकर्मियों की 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए एक हवाई हादसे में जान चली गई थी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कर्नल विजय रावत (रिटा.) को भाजपा से जोड़ना सैनिक बहुल प्रदेश में सीएम धामी का एक अहम कदम माना जा रहा है। वह खुद भी सैनिक के बेटे हैं। सीडीएस जनरल रावत के निधन के बाद उन्होंने कई मंचों से उन्हें अपना अभिभावक बताया था।
READ MOREसीएम धामी से नई दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद कर्नल विजय रावत (रिटा.) ने कहा कि मैं उत्तराखंड में भाजपा के लिए काम करना चाहता हूं। हमारे परिवार की विचारधारा भाजपा से मिलती है। अगर पार्टी चाहेगी तो मैं चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार हूं।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

लोकसभा की पांचों सीटों पर जीत की हैट्रिक लगाने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धमक भी दिखाई दी। चुनाव का एलान होने से पहले से लेकर प्रचार के आखिरी दिन तक समर में जनसभाएं, रोड शो और जनसंपर्क अभियान में जुटे रहे। उनकी सक्रियता का अंदाजा इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड में ही उन्होंने 109 से अधिक जनसभाएं कीं।
READ MORE
लोकसभा चुनावों की मतगणना के बीच पर्वतीय राज्य उत्तराखंड से भाजपा के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सीएम धामी के नेतृत्व में पांचों सीटों पर भाजपा के सभी उम्मीदवार अच्छी खासी लीड के साथ जीत की ओर अग्रसर हैं। प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प के साथ उत्तराखंड में पांचों सीटों पर कमल खिलने जा रहा है। स्थिति यह है कि सभी पांचों सीटों पर भाजपा बड़ी मार्जिन के साथ आगे बढ़ रही है।
READ MORE