[fvplayer id=”10″]
नैनीताल हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा को शुरू करने को लेकर धामी सरकार द्वारा दायर शपथपत्र पर सुनवाई करते हुए अपने 28 जून के निर्णय में यात्रा पर लगाई रोक को हटा ली। कोर्ट ने सरकार को कोविड के नियमों का पालन करते हुए प्रतिबंध के साथ चारधाम यात्रा शुरू करने के आदेश दे दिए हैं।
READ MOREपूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वाडिया संस्थान समेत तमाम वैज्ञानिक समुदाय का आह्वान करते हुए कहा है कि वे उत्तराखंड में मौजूद खनिज संपदा की इकॉनमिक ग्रेडिंग जांचे, ताकि यह पता चल सके कि यह आर्थिक रूप से ये कितने फायदेमंद हो सकते हैं।
READ MOREमुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में घोषणा की कि बच्चों को स्कूल बस की व्यवस्था की जाएगी एवं 10 कम्प्यूटर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति दो ऐसी शक्तियां हैं, इनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। जिन लोगों ने भी इतिहास बनाया है, वे साधारण परिस्थितियों में अपनी इच्छा और संकल्प शक्ति से बुलंदियों तक पहुंचे हैं।
READ MOREअनिल बलूनी ने 26 अगस्त 2021 को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को एफटीआईआई के आउटरीच सेंटर के लिए पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने लिखा था कि उत्तराखंड में कला एवं संस्कृति की समृद्ध परंपरा है। उत्तराखंड की खूबसूरती और समृद्ध संस्कृति यहां के युवाओं को सिनेमा के विभिन्न पहलुओं जैसे अभियन, स्क्रीन राइटिंग, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए आकर्षित करती है। अच्छे संस्थानों और अवसरों की कमी के चलते उत्तराखंड के युवा अपनी कला को निखार नहीं पाते।
READ MOREलेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) गुरमीत सिंह उत्तराखंड के 8वें गवर्नर हैं। नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने नवनियुक्त राज्यपाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कई कैबिनेट मंत्री समेत शासन के शीर्ष अधिकारी और सेना से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहे।
READ MOREसैन्यधाम उत्तराखंड में एक वरिष्ठ रिटायर सैन्य अधिकारी की नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है। गुरमीत सिंह को चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है और उत्तराखंड में चीन से सटी सीमा होने के कारण उनकी नियुक्ति अहम हो जाती है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

मधुमक्खी सिर्फ शहद नहीं देती, वह हमारे पूरे पर्यावरण की रक्षक है। लगभग 75 प्रतिशत खाद्य फसलों का परागण मधुमक्खियों के माध्यम से होता है। यदि मधुमक्खियां सुरक्षित रहेंगी तो पहाड़, कृषि और जैव विविधता सभी सुरक्षित रहेंगे। हर युवा को मधुमक्खी संरक्षण को पर्यावरण संरक्षण का मिशन बनाना चाहिए।
READ MORE
2000 से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद, दवा के लिए दिनभर भटकते रहे मरीज और तीमारदार, देहरादून समेत पूरे प्रदेश में बुधवार को दवा कारोबारियों की हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी के विरोध में उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ के आह्वान पर राजधानी दून, विकासनगर, मसूरी और श्रीनगर गढ़वाल सहित कई क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर बंद रहे। अचानक बंद हुई दवा दुकानों के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग जरूरी दवाइयों के लिए अस्पतालों और बाजारों में घंटों भटकते रहे।
READ MORE