Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून दिल्ली, चेन्नई…. अब दून की सबसे बड़ी सब्जी मंडी में कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई टेंशन
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

दिल्ली, चेन्नई…. अब दून की सबसे बड़ी सब्जी मंडी में कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई टेंशन

कोरोना लॉकडाउन-4 समाप्त हो रहा है लेकिन संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उत्तराखंड के सभी जिलों में तेजी से केस बढ़ रहे हैं लेकिन दून की एक सब्जी मंडी ने स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ा दी है। एक रिपोर्ट....

कोरोना ने किसी एक शहर या राज्य को नहीं बल्कि पूरे देश को समान रूप से प्रभावित किया है। कश्मीर हो या कन्याकुमारी, कोरोना संक्रमण के मामले हर जगह बढ़ रहे हैं। ऐसे में जिन इलाकों में ज्यादा मरीज मिलते हैं उसे हॉटस्पॉट कहा जाने लगता है। वैसे तो कई शहरों में ये हॉटस्पॉट हैं पर एक ऐसी जगह है जो अपने आप में कई शहरों में हॉटस्पॉट बना चुकी है। शायद आप समझ गए हों, वह जगह है सब्जी मंडी।

वह दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी हो या चेन्नई की कोयमबेदु थोक सब्जी मंडी, यहां से बड़ी संख्या से कोरोना के मरीज सामने आए हैं। अकेले चेन्नई की इस मंडी से ही 2600 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब उत्तराखंड की एक बड़ी मंडी भी टेंशन बढ़ाने लगी है।

जी हां, देहरादून की निरंजनपुर मंडी (Dehradun sabji mandi) भी कोरोना हॉटस्पॉट बनती जा रही है। सात दिनों में करीब 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चिंता की बात तो यह है कि आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। अभी यह भी पता नहीं चल सका है कि पॉजिटिव मिले लोगों से कितने लोग संपर्क में आए थे।

पढ़ें- उत्तराखंड में अब सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुलेंगे बाजार

डर यह है कि अगर मंडी में कोरोना के मरीज ज्यादा निकले तो पूरा शहर इससे प्रभावित हो सकता है। अब मंडी समिति की ओर से सप्ताह में दो दिन की बंदी की घोषणा की गई है। बुधवार और रविवार को मंडी बंद रहेगी। दोनों दिन का इस्तेमाल सैनिटाइजेशन करने में किया जा जाएगा। वैसे समिति का कहना है कि सैनिटाइजेशन रोज किया जा रहा है लेकिन लोगों की भीड़ होने से ज्यादा समय नहीं मिल पाता।

पढ़ें- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 500 के पार

ऐहतियात बरतते हुए 50 साल से अधिक उम्र के लोगों का प्रवेश मंडी में रोका जा चुका है। अब सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए सख्ती भी बढ़ा दी गई है। अगर अगले एक हफ्ते में संक्रमण के मामले नहीं थमे तो इसे कुछ समय के लिए बंद करने पर भी विचार किया जा सकता है। मंडी में फिलहाल रैंडम सैंपलिंग की जा रही है।

आशंका यह है कि मंडी में सब्जी खरीदने आए लोगों से कोरोना का संक्रमण अलग-अलग इलाकों में फैल सकता है। वैसे भी उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों में केस तेजी से बढ़े हैं और यह आंकड़ा 500 को पार कर गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...