त्रिवेंद्र, योगी, मनोहर, अब तीरथ…. अपने फैसलों से चौंकाती रही है बीजेपी, पढ़िए उत्तराखंड के अगले सीएम की पहली प्रतिक्रिया

त्रिवेंद्र, योगी, मनोहर, अब तीरथ…. अपने फैसलों से चौंकाती रही है बीजेपी, पढ़िए उत्तराखंड के अगले सीएम की पहली प्रतिक्रिया

उत्तराखंड के अगले सीएम के तौर पर तीरथ सिंह रावत की घोषणा के बाद उन्होंने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्होंने मुझे यह पदभार दिया। मैं गांव से आया हुआ एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं, मैंने कभी कल्पना नहीं की थी। जनता के विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। आगे पढ़िए बीजेपी के चौंकाने वाले फैसलों का इतिहास….

पिछले तीन-चार दिनों से उत्तराखंड की सियासत में नए मुख्यमंत्री की चर्चा हो रही थी। त्रिवेंद्र सिंह रावत के मंगलवार शाम को इस्तीफा देने के साथ ही नाम भी गिनाए जाने लगे। कोई अजय भट्ट की बात कर रहा था तो कोई केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की। राज्य सरकार में मंत्री धन सिंह रावत भी रेस में बताए जा रहे थे। रात बीती, बुधवार की सुबह से मीडिया के कैमरे बीजेपी कार्यालय की हर एक सीन का विश्लेषण कर रहे थे। सुबह 10 बजे के करीब जब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आना शुरू हुआ तो चर्चाएं भी उस ओर मुड़ने लगीं। केंद्रीय मंत्री निशंक आएं तो अटकलें तेज हो गईं। इसी दौरान एक चेहरा दिखा जिस पर किसी का ज्यादा फोकस नहीं था।

कुछ देर बाद ब्रेकिंग न्यूज आ गई। जी हां, यह सच में ब्रेकिंग न्यूज थी क्योंकि बीजेपी के भीतर भी कुछ घंटे पहले तक शायद ही किसी ने सोचा होगा कि रेस वाले नामों से अलग पार्टी आलाकमान ने कोई और नाम ढूंढ रखा है। और वह नाम था गढ़वाल से बीजेपी के सांसद तीरथ सिंह रावत का। कुछ देर पहले जब कैमरे उनकी तरफ कम फोकस कर रहे थे, अब धड़ाधड़ फ्लैश जलने लगे। बधाइयों का दौर शुरू हो गया।

इस्तीफे के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हर मुद्दे पर रखी बात, बोले- कोई भूमिका नहीं मांगी, जो जिम्मेदारी दी उसे निभाया

बीजेपी के इस फैसले ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लीक से हटकर सोचता है। याद करिए जब 2017 में उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम का ऐलान हुआ था। यूपी में तो किसी और नेता के मंदिर जाकर दर्शन करने की तस्वीरें भी आ गई थीं और सीएम बने योगी आदित्यनाथ।

हरियाणा में किसी ने सोचा नहीं था लाइमलाइट से दूर रहने वाले मनोहर लाल खट्टर को प्रदेश की कमान सौंपी जाएगी। दरअसल, यह बीजेपी का अपना तरीका है, वह अपने मानकों पर कैंडिडेट को कसती है और फिर चर्चाओं से हटकर फैसले लेते हैं। हां, संघ से जुड़ाव और पार्टी के प्रति समर्पण भाव मायने जरूर रखता है। एक और चीज है जो दिखती है और वह है नेता का जमीन से जुड़कर काम करने का तरीका।

तीरथ सिंह की पहली प्रतिक्रिया

तीरथ सिंह रावत के विधायक दल की बैठक में पार्टी का नेता चुने जाने की घोषणा खुद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की। बाद में तीरथ सिंह रावत ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को अपना बड़ा भाई बताया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है, वो निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बतौर सीएम जो काम किए हैं, उसे मैं आगे बढ़ाने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि जो काम उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह ने किया, वह पहले किसी ने नहीं किया है। प्रदेश की बेहतरी के लिए मैं लगातार काम करूंगा। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मैं केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे ये पदभार दिया। मैं गांव से आया हुआ एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं, मैंने कभी कल्पना नहीं की थी।

उत्तराखंड में भाजपा ने फिर चौंकाया, तीरथ सिंह रावत होंगे नए मुख्यमंत्री

2 comments
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

2 Comments

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this