• Articles
    • Views
    EDITOR

    Y S Bisht

    लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Author's Posts

  • रुद्रप्रयाग के झालीमठ गांव में भारी भूस्खलन, 11 परिवारों को सुरक्षित स्थानों में कराया शिफ्ट, गांव के लोगों में दहशत

    रुद्रप्रयाग के झालीमठ गांव में भारी भूस्खलन, 11 परिवारों को सुरक्षित स्थानों में कराया शिफ्ट, गांव के लोगों में दहशत0

    रुद्रप्रयाग जिले में झालीमठ गांव में भारी भूस्खलन होने से गांव को खतरा पैदा हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि 11 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करा दिया गया है। इस घटना में एक गोशाला व एक शौचालय भूस्खलन की चपेट में आ गया, तथा कई लोगों के घरों में भी दरार आई है। झालीमठ गांव में भूस्खलन की सूचना मिलते ही तहसीलदार, पटवारी एवं आपदा प्रबंधन की टीम सहित तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

    READ MORE
  • रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध ने उत्तराखंड के लोगों की भी चिन्ता बढ़ाई

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध ने उत्तराखंड के लोगों की भी चिन्ता बढ़ाई0

    रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने जैसे ही आज सुबह यूक्रेन के विरूद्ध युद्ध का एलान किया। उसके बाद उत्तराखंड के जो बच्चे अपनी पढ़ाई के लिए यूक्रेन गये हुए थे उनके परिवार वालों की चिन्ता भी बढ़ गई। कई बच्चों के कुछ दिन में भारत आने के लिए टिकट भी करवा दिये थे लेकिन इससे पहले ही यह युद्ध शुरू हो गया। इस बात से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी काफी चितित हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भारतीय विदेश मंत्रालय के लगातर संपर्क में हैं। हम यूक्रेन में फंसे हर एक उत्तराखंडी को सही सलामत वापस लाने को लेकर प्रतिबद्ध है।

    READ MORE

Latest Posts

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this