[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड एसटीएफ ने ऑनलाइन नकली दवाओं के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। “ऑपरेशन फेक पिल” के तहत की गई इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कोटद्वार और रुड़की में संचालित नकली दवा निर्माण इकाइयों को सील कर दिया गया है। यह गिरोह देश-विदेश की नामी दवा कंपनियों के नाम पर नकली दवाएं तैयार कर सोशल मीडिया के माध्यम से सस्ते दामों में बेच रहा था।
READ MOREएक मां की जिद, हिम्मत और अपने बेटे को न्याय दिलाने की लड़ाई आखिरकार रंग लाई। देहरादून में 18 वर्षीय क्षितिज चौधरी की दर्दनाक मौत के मामले में, जहां पुलिस ने सुराग न मिलने की बात कहकर केस की फाइल बंद कर दी थी, वहीं बेटे को खो चुकी मां ने हार नहीं मानी। उन्होंने खुद सड़कों की खाक छानी, सबूत जुटाए और आखिरकार दो साल बाद बेटे को कुचलने वाले आरोपी डंपर चालक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
READ MOREदेहरादून के कांवली रोड पर बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खनन सामग्री से लदे एक अनियंत्रित डंपर ने सड़क किनारे पैदल जा रहे मजदूर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और गुस्साए लोगों ने सड़क पर टायर और लकड़ियां जलाकर करीब साढ़े चार घंटे तक जाम लगा दिया।
READ MOREपौड़ी जनपद के सतपुली क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक पंकज कुमार की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रैतपुर गांव निवासी पंकज ने बीते शनिवार को कथित तौर पर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। घटना के बाद न केवल स्थानीय लोग बल्कि विभिन्न राजनीतिक दल और छात्र संगठन भी सड़क पर उतर आए हैं।
READ MOREउत्तराखंड में समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं में बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसने सरकारी व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच कमेटी की विस्तृत रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राज्य में 653 लोग फर्जी आय प्रमाणपत्रों के जरिए दोहरी पेंशन का लाभ ले रहे थे। इनमें से कई लाभार्थी पहले से ही सरकारी पेंशन प्राप्त कर रहे थे, इसके बावजूद उन्होंने वृद्धावस्था या विधवा पेंशन का भी अनुचित लाभ उठाया।
READ MOREदेहरादून के रानीपोखरी रोड पर 14 नवंबर की रात पूर्व BJP विधायक प्रणव चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप पर पूर्व चीफ सेक्रेटरी के बेटे यशोवर्धन से मारपीट करने का आरोप लगा है। इंटरनेट पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिव्य प्रताप हाथ में हथियार लहराते और यशोवर्धन के साथ झगड़ा करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने नोटिस जारी कर तीन दिन में पेश होने के निर्देश दिए हैं।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

हरिद्वार पुलिस ने नकली नोटों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पंजाब से दो कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में नकली नोटों की सप्लाई की थी। मामले में पहले गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों से पूछताछ के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई। अब तक इस प्रकरण में कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि पुलिस पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
READ MORE
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार को आखिरकार टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक स्थित देवल गांव पहुंचे, जहां उन्होंने केतन लाल के शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। परिवार से घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद सांसद ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि इस हत्याकांड की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जानी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि केतन लाल को न्याय दिलाने की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक पूरी मजबूती के साथ लड़ी जाएगी।
READ MORE