[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड के दुर्गम हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऊंचे पहाड़, कठिन रास्ते और सीमित संसाधनों के बीच यदि कोई वर्षों तक निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करता है, तो वह वास्तव में सम्मान का पात्र होता है। ऐसी ही प्रेरणादायी शख्सियत हैं उत्तरकाशी जनपद की सुश्री पूजा परमार राणा, जिन्हें वर्ष 2026 के राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
READ MOREउत्तराखंड का पौड़ी जिला इन दिनों वन्यजीवों की दहशत में जी रहा है। पहाड़ के गांवों में शाम ढलते ही डर का सन्नाटा फैल जाता है। कहीं गुलदार खेतों और घरों के आसपास मंडरा रहा है, तो कहीं भालू लोगों पर हमला कर रहा है। बंदरों के आतंक ने ग्रामीणों की खेती और घरों की सुरक्षा तक छीन ली है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन उनसे निपटने के लिए वन विभाग के पास न पर्याप्त कर्मचारी हैं और न ही पर्याप्त संसाधन।
READ MOREपश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते तनाव और उसके वैश्विक असर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से संयम और जिम्मेदारी दिखाने की अपील की है। सोमवार को गुजरात के वडोदरा में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस तरह भारत ने कोरोना महामारी जैसी अभूतपूर्व चुनौती का मुकाबला एकजुट होकर किया था, उसी तरह वर्तमान संकट से भी देश मजबूती के साथ बाहर निकल आएगा।
READ MOREउत्तराखंड में चल रही पवित्र चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) का इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर (आईसीसीसीसी) अहम भूमिका निभा रहा है। खराब मौसम और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बीच भी यह आधुनिक नियंत्रण केंद्र हेली सेवाओं की हर गतिविधि पर चौबीसों घंटे नजर बनाए हुए है, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा अनुभव मिल रहा है।
READ MOREहर तीसरी शिकायत पानी से जुड़ी, महिलाएं आधा किलोमीटर दूर स्रोतों से ढो रही पानी, प्राकृतिक सौंदर्य और पहाड़ी संस्कृति के लिए पहचाने जाने वाला पौड़ी गढ़वाल आज भीषण जल संकट की मार झेल रहा है। हालात ऐसे हैं कि जिले में हर तीसरी शिकायत पानी से जुड़ी हुई है। कहीं नलों में कई दिनों तक पानी नहीं आ रहा, तो कहीं लोग सूख चुके हैंडपंपों और खत्म होते जलस्रोतों के बीच बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लगातार घटती बारिश और सूखते प्राकृतिक स्रोतों ने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है।
READ MOREभूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री, ओबीसी-दलित समीकरण साधने की कोशिश, उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार का दिन बेहद अहम रहा, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली योगी 2.0 सरकार का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। इस विस्तार के जरिए भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा राजनीतिक और सामाजिक संदेश देने की कोशिश की है। छह नए मंत्रियों को सरकार में शामिल किया गया, जबकि दो मंत्रियों को प्रमोट कर स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया। इसके साथ ही योगी सरकार में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 60 हो गई, जो संवैधानिक रूप से अधिकतम सीमा है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

नैनीताल से घूमकर वापस लौट रहे सैलानियों की टवेरा टैक्सी गुरुवार को ज्योलीकोट के नंबर-1 बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। समय रहते चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते सभी घायल सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
READ MORE
जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए खुले में कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब ऐसे मामलों में 5 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही यदि कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था में अधिकारियों की लापरवाही सामने आती है तो उनकी जवाबदेही भी तय की जाएगी।
READ MORE