[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड के कई इलाकों में देर रात से तेज बारिश हो रही है। उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड़ ओजरी डाबरकोट के बीच सिलाई बैंड के पास बादल फटने से तबाही मच गई। इस दौरान यहां पर होटल निर्माण स्थल तबाह हो गया है, जिससे 9 मजदूरों के लापता होने की खबर है। लापता मजदूरों की तलाश में प्रशासन की टीम और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस दौरान दो मजदूरों के शव मिले हैं।
READ MOREपंचायत चुनाव की घोषणा हो गई है ऐसे में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्यां ने चुनाव की कार्यक्रम की घोषणा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखण्ड में भाजपा सरकार ने पंचायती राज की संवैधानिक अवधारणा को नष्ट कर दिया है। सरकार ने आरक्षण लागू करने में न पंचायती राज अधिनियम में उल्लेखित प्राविधानों का पालन किया न उच्चतम न्यायालय ओर उच्च न्यायालय के आदेशों को।
READ MOREयह समिति राष्ट्रीय राजमार्गों के सभी संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की गहन समीक्षा करेगी। साथ ही छोटे से छोटे दुर्घटना संभावित जोन को चिन्हित कर वहां साइनेज, पैराफिट्स और सुरक्षा अवसंरचनाओं की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
READ MOREबीते तीन दिनों से सोनप्रयाग में सटल सेवा एप्रोच ब्रिज के समीप हो रहे लगातार भूस्खलन के कारण केदारनाथ यात्रा प्रभावित हो रही है। पहाड़ी से रुक-रुक कर गिर रहे बोल्डर और मलबे की वजह से मार्ग बार-बार अवरुद्ध हो रहा है, जिससे यात्रियों की आवाजाही बाधित हो रही है।
READ MOREबद्रीनाथ हाईवे के घोलतीर में हुए टेम्पो ट्रेवलर हादसे में अलकनंदा नदी से एक शव बरामद किया गया। अब लापता यात्रियों की संख्या आठ हो गई है, जबकि आठ घायलों का इलाज चल रहा है। वाहन में चालक सहित बीस लोग सवार थे।
READ MOREरात्रि में हुए इस अतिवृष्टि में घरों में बने शौचालय के बहने की खबर भी सामने आ रही है। नाले के तेज बहाव ने 2 गोशाला भी इसकी चपेट में आए हैं, जिसमें मौजूद 1 बैल और 2 बकरी की मौत हो गई है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की पवित्रता और हिमालयी पर्यावरण की रक्षा के लिए चलाया जा रहा ‘कैरी मी बैक’ अभियान लगातार सफलता की नई कहानी लिख रहा है। जिला प्रशासन, स्थानीय निकायों और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से संचालित इस अनूठी पहल के तहत अब तक करीब दो टन कचरा केदारनाथ धाम से नीचे गौरीकुंड तक लाया जा चुका है। अभियान को श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है, जिससे केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का सकारात्मक माहौल बन रहा है।
READ MORE
उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक आंदोलनों और ऐतिहासिक योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने अपने पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। आगामी जुलाई से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र से विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले देशभर के विद्यार्थियों को उत्तराखंड के प्रमुख समाज सुधारक और आंदोलनकारी स्वामी मन्मथन के जीवन, विचारों और योगदान का अध्ययन कराया जाएगा।
READ MORE