सीएम रेखा गुप्ता ने भगवान केदारनाथ के किए दर्शन
- उत्तराखंड न्यूज़, ताज़ा ख़बर, रुद्रप्रयाग
- June 2, 2025

उत्तराखंड की राजनीति का एक युग मंगलवार को समाप्त हो गया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय सेना के मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी अब इस दुनिया में नहीं रहे। 91 वर्ष की आयु में उन्होंने देहरादून के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे खंडूड़ी के निधन की खबर मिलते ही पूरे उत्तराखंड सहित देशभर में शोक की लहर दौड़ गई।
READ MORE
टिहरी जनपद के देवप्रयाग और लंबगांव क्षेत्र के जंगलों में लगी भीषण आग ने वन विभाग और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवाओं के बीच भड़की आग ने देखते ही देखते कई हेक्टेयर वन क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। पूरी रात जंगल आग की लपटों में धधकते रहे, जिससे बहुमूल्य वन संपदा के साथ वन्य जीवों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। वन विभाग की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी रहीं, लेकिन विकराल रूप धारण कर चुकी आग पर नियंत्रण पाना बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हुआ।
READ MORE
लंबित मांगों को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का आक्रोश अब खुलकर सड़कों पर दिखाई देने लगा है। सोमवार को संघ की जिला इकाई ने देहरादून में परेड ग्राउंड से जिलाधिकारी कार्यालय तक विशाल रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने टीईटी से छूट, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, पदोन्नति व्यवस्था और वेतन विसंगतियों समेत 13 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा।
READ MORE
उत्तराखंड में गर्मी ने इस बार मई महीने में ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों तक चटक धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को प्रदेश का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। हरिद्वार और रुड़की में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि राजधानी देहरादून में पारा 38.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक है।
READ MORE