सीएम रेखा गुप्ता ने भगवान केदारनाथ के किए दर्शन
- उत्तराखंड न्यूज़, ताज़ा ख़बर, रुद्रप्रयाग
- June 2, 2025

मद्महेश्वर मंदिर की पवित्र उत्सव डोली मंगलवार को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से अपने मूल धाम के लिए भव्य धार्मिक परंपराओं और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ रवाना हुई। पंचकेदारों में द्वितीय केदार के रूप में पूजित भगवान मद्महेश्वर की डोली यात्रा के शुभारंभ पर पूरा ऊखीमठ क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “जय बाबा मद्महेश्वर” के जयघोषों से गूंज उठा। श्रद्धा, आस्था और भक्ति से ओतप्रोत इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय ग्रामीण और तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।
READ MORE
पौड़ी में सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया का सख्त रुख मंगलवार को जल संस्थान कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान देखने को मिला। निरीक्षण में जहां एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) ड्यूटी के समय घर पर मिला, वहीं अधीक्षण अभियंता (एसई) भी कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेई के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने और एसई का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
READ MORE
गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में इन दिनों आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। चारधाम यात्रा अपने चरम पर पहुंच चुकी है और प्रतिदिन 30 हजार से अधिक श्रद्धालु दोनों धामों के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या से जहां होटल, धर्मशाला और स्थानीय कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं दूसरी ओर यात्रा मार्गों पर भारी जाम और भीड़ यात्रियों की परीक्षा भी ले रही है।
READ MORE
उत्तराखंड की राजनीति का एक युग मंगलवार को समाप्त हो गया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय सेना के मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी अब इस दुनिया में नहीं रहे। 91 वर्ष की आयु में उन्होंने देहरादून के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे खंडूड़ी के निधन की खबर मिलते ही पूरे उत्तराखंड सहित देशभर में शोक की लहर दौड़ गई।
READ MORE