[fvplayer id=”10″]
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान के पिता त्रिलोक सिंह चौहान का 94 वर्ष की उम्र में निधन।
READ MOREटीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, जोकि देश की अग्रणी विद्युत उत्पादन कंपनियों में से एक है, ने परिचालन पारदर्शिता और कर्मचारी कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करते हुए बालमर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता स्टैंडर्ड सेल्फ बुकिंग टूल (SSBT) के शुभारंभ के लिए किया गया है।
READ MOREउत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण की भावना को जीवंत करते हुए, गढ़वाल टेरिटोरियल आर्मी बटालियन ने हरेला पर्व के उपलक्ष्य में चारधाम पार्क और गौमुख गौशाला में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।
READ MOREकुलपति सचिवालय सभागार में हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 की प्रवेश विवरणिका को कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने जारी किया।
READ MOREशुक्रवार की सुबह ऋषिकेश शगुन वेडिंग पॉइंट में आग लग गई.। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया में शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह मानी जा रही है। फायर विभाग ने मामले में अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू की है।
READ MOREढोल देव वाद्य है। दुनिया में सबसे ज्यादा ढोल ही बजता है। लोग बैंड बाजे वाले को हजारों रुपया देते हैं। ढोल वादक को चंद सौ रुपए में टरका दिया जाता है। सोहन लाल, मोहन राम ने अपनी संस्कृति से संबद्ध ढोल को आज तक नहीं छोड़ा है। मोहन राम की तीन पीढ़ियां एक साथ ढोल वादन का काम कर रही हैं, जो यहां प्रत्यक्ष उपस्थित हैं।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा खराब मौसम के कारण प्रभावित हो गया। गुरुवार को उन्हें पौड़ी और अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होना था, लेकिन प्रतिकूल मौसम के चलते उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद उन्होंने दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह था, लेकिन उनके नहीं पहुंच पाने से समर्थकों में मायूसी भी देखने को मिली।
READ MORE
उत्तराखंड की प्रतिभाएं आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेहनत और लगन के दम पर नई पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में पौड़ी गढ़वाल के खण्ड तल्ला (पैठाणी) गांव के होनहार युवा धावक कुलदीप नेगी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पहाड़ की प्रतिभाओं में किसी भी चुनौती का सामना करने की अद्भुत क्षमता होती है। चमोली जनपद के सीमांत और दुर्गम मलारी क्षेत्र में आयोजित प्रतिष्ठित नीति हाफ मैराथन में कुलदीप नेगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर पूरे पौड़ी जिले और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
READ MORE