[fvplayer id=”10″]
मौसम की तमाम चुनौतियों तथा विषम परिस्थितियों की परवाह न करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धराली में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर, हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए, राहत कार्यों की समीक्षा की।
READ MOREउत्तराखंड में हाल ही में हुई अतिवृष्टि और बादल फटने की घटनाओं ने क्षेत्र की सड़कों को बहुत नुकसान पहुंचाया है। इन आपदाओं के कारण कई राजमार्ग और पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
READ MOREउत्तराखंड में एक ओर जहां स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे किए जाते हैं, वहीं ज़मीनी सच्चाई यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग इलाज के लिए अस्पताल-दर-अस्पताल भटकने को मजबूर हैं। हाल ही में एक घायल महिला और एक मासूम की इलाज के अभाव में मौत की घटनाओं ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
READ MOREतेज बारिश के चलते ऋषिकेश-नीलकंठ मोटर मार्ग पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घट्टूघाड के पास एक चलती कार पर अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर गिर गया, जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
READ MOREराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के पैतृक गांव घीड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल में एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब भारतीय सेना की 127 इन्फेंट्री बटालियन (टीए) इको गढ़वाल राइफल्स द्वारा मेजर गुणानंद डोभाल स्मृति पार्क की आधारशिला रखी गई। यह पार्क देशसेवा, बलिदान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक मेजर गुणानंद डोभाल को समर्पित होगा।
READ MOREपौड़ी में पिछले महीने आयोजित ‘जय कंडोलिया महोत्सव’ के दौरान ‘बर्ड वाचिंग’ की अभिनव पहल यूं भी रंग लाई कि मायावी कहा जाने वाला पक्षी ‘ब्राउन वुड आउल’ यहां के जंगलों में पहली बार देखा गया। पौड़ी के जंगलों में इन दो लाइफर्स की मौजूदगी यहां की जैव विविधता को दर्शाती है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा खराब मौसम के कारण प्रभावित हो गया। गुरुवार को उन्हें पौड़ी और अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होना था, लेकिन प्रतिकूल मौसम के चलते उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद उन्होंने दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह था, लेकिन उनके नहीं पहुंच पाने से समर्थकों में मायूसी भी देखने को मिली।
READ MORE
उत्तराखंड की प्रतिभाएं आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेहनत और लगन के दम पर नई पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में पौड़ी गढ़वाल के खण्ड तल्ला (पैठाणी) गांव के होनहार युवा धावक कुलदीप नेगी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पहाड़ की प्रतिभाओं में किसी भी चुनौती का सामना करने की अद्भुत क्षमता होती है। चमोली जनपद के सीमांत और दुर्गम मलारी क्षेत्र में आयोजित प्रतिष्ठित नीति हाफ मैराथन में कुलदीप नेगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर पूरे पौड़ी जिले और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
READ MORE