[fvplayer id=”10″]
हिमालय की ऊंचाइयों पर जब सैकड़ों धावक बर्फीली चोटियों और गहरी घाटियों के बीच दौड़ेंगे, तब यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं होगी- यह सीमांत भारत के आत्मविश्वास, प्रकृति के वैभव और उत्तराखंड की असीम संभावनाओं का जीवंत उत्सव होगा।
READ MOREगढ़वाल की शांत वादियों में बसे जनपद पौड़ी के अमाल्डू गांव में इन दिनों आध्यात्मिक उल्लास और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। गांव में मां भगवती श्री राजराजेश्वरी के भव्य मंदिर एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का पांच दिवसीय आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण बन गया। 4 से 8 मई तक चले इस आयोजन में न केवल स्थानीय ग्रामीणों ने, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे प्रवासी परिवारों, बेटियों-ब्वारियों और श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
READ MOREमधुमक्खी सिर्फ शहद नहीं देती, वह हमारे पूरे पर्यावरण की रक्षक है। लगभग 75 प्रतिशत खाद्य फसलों का परागण मधुमक्खियों के माध्यम से होता है। यदि मधुमक्खियां सुरक्षित रहेंगी तो पहाड़, कृषि और जैव विविधता सभी सुरक्षित रहेंगे। हर युवा को मधुमक्खी संरक्षण को पर्यावरण संरक्षण का मिशन बनाना चाहिए।
READ MOREहिमालय, जंगल और नदियों की रक्षा की बात जब भी होगी, तब पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा का नाम श्रद्धा के साथ लिया जाएगा। प्रकृति संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने वाले बहुगुणा ने अपना पूरा जीवन पर्यावरण और मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया। उनकी पुण्यतिथि पर देशभर में लोग उन्हें याद कर रहे हैं और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प ले रहे हैं।
READ MOREदेश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों की बहादुरी की कहानियां केवल इतिहास का हिस्सा नहीं होतीं, बल्कि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए साहस, कर्तव्य और बलिदान की मिसाल बन जाती हैं। ऐसे ही एक अमर योद्धा थे कैप्टन दीपक सिंह, जिन्होंने आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान अपने साथी सैनिक की जान बचाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी अदम्य वीरता और निस्वार्थ कर्तव्यनिष्ठा के लिए उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।
READ MOREविश्व प्रसिद्ध चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट सोमवार को शुभ मुहूर्त में पूर्ण वैदिक रीति-रिवाजों, मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक परंपराओं के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाटोद्घाटन के इस भव्य और आध्यात्मिक समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधु-संत, तीर्थ पुरोहित और स्थानीय लोग शामिल हुए। कपाट खुलते ही पूरा रुद्रनाथ धाम “हर-हर महादेव” और “जय बाबा रुद्रनाथ” के जयघोषों से गूंज उठा तथा वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखंड के पहाड़ों से लगातार हो रहे पलायन के बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने गांव में रहकर ही सफलता की नई मिसाल कायम की है। इन्हीं में एक नाम है कमल गिरी का, जिन्होंने मेहनत, लगन और आधुनिक तकनीक के दम पर खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदल दिया। कमल गिरी आज उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं, जो रोजगार की तलाश में शहरों की ओर पलायन करने को मजबूर हो जाते हैं।
READ MORE
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।
READ MORE